बुलंदशहरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
बुलंदशहर के मोहित चौधरी ने वर्ल्ड पुलिस चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है।
बुलंदशहर के गांव अजनारा के मोहित चौधरी ने वर्ल्ड पुलिस चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। अमेरिका से लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बुलंदशहर से अजनारा तक रोड शो निकाला गया। इसमें तिरंगे और देशभक्ति गीतों के साथ गाड़ियों का काफिला चला।
एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू ने मोहित की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को मोहित से प्रेरणा लेनी चाहिए। गांव सलेमपुर में प्रधान मनोज चौधरी के नेतृत्व में फूलमालाओं से स्वागत हुआ।

बुलंदशहर के मोहित चौधरी ने वर्ल्ड पुलिस चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है।

बुलंदशहर के मोहित चौधरी ने वर्ल्ड पुलिस चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है।
कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी, जितेंद्र चाहर, नितिन चौधरी, गौरव चौधरी और कपिल चौधरी सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने भी मोहित की सफलता को सराहा। उन्होंने सरदार गुरनाम सिंह चढूनी को याद करते हुए किसान-जवान एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन जय जवान, जय किसान, जय हिंद के नारों के साथ हुआ।