बेगूसराय जिला के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में प्रथम चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान होना है। इसको लेकर जिले में चुनावी तापमान चरम पर है। नामांकन प्रकिया कि अवधि समाप्त होने के साथ ही आधिकारिक प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय होकर जनसंपर्क
.
इस कड़ी में बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण जनसंपर्क में सबसे आगे चल रही है। नामांकन से पहले पदयात्रा करने के बाद अब जनसंपर्क कर रही है। आज उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के पटेल चौक, गाछी टोला, मीरगंज मस्जिद चौक में लोगों से मुलाकात की।
डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान अमिता भूषण।
इस दौरान बिहार सरकार और केंद्र सरकार के नाकामी के संबंध में बताया। लोगों से न सिर्फ अपने लिए वोट देने की अपील की, बल्कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने माय बहन योजना सहित अपने पार्टी से संबंधित अन्य योजनाओं की की चर्चा मतदाताओं के साथ की।
इसके बाद बेगूसराय सदर प्रखंड में लाखो निपनिया टोला, पोखर पर शर्मा टोला में पदयात्रा के साथ मतदाताओं से मिली। इस दौरान देवकांत सिंह, पूर्व मुखिया सुबोध सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, कांग्रेस विचार विभाग जिलाध्यक्ष रामपदारथ यादव, देवेन्द्र राय, मंटून सिंह, जितेंद्र शर्मा, चंदन पासवान, श्रीकांत राय, महेश राम सहित अन्य समर्थक साथ थे।

