Thursday, January 15, 2026
Homeराज्यबिहारबेगूसराय में बोरी में बंद मिला लड़की का शव: शरीर पर...

बेगूसराय में बोरी में बंद मिला लड़की का शव: शरीर पर चोट के लिए, पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करती थी; घर से 200 मीटर दूर वारदात – Begusarai News



बेगूसराय में घर से 200 मीटर दूर बोरी में बंद लड़की की लाश मिली है। पिछले चार दिन से लापता थी। शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है, हत्या कहीं और की गई है। शव को यहां लाकर फेंका गया है।

.

बीएड करने के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी कर रही थी। पटना में रहती थी। मृतका की पहचान खोरमपुर निवासी प्रमोद सिंह की पुत्री भारती कुमारी(23) के तौर पर हुई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र की है।

परिजनों के मुताबिक दुर्गा पूजा में छुट्‌टी पर घर आई थी। बीच में एग्जाम देने के लिए पटना गई थी, फिर वापस घर लौट आई थी। चार दिन पहले शनिवार को पटना जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। माता-पिता पटना भी खोजने गए थे, लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चला।

परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं

आज सुबह(बुधवार) घर से 200 मीटर बांध के पास ग्रामीण को एक बोरा मिला था। जिससे लड़की का हाथ दिख रहा था। पास में ही कपड़ा फेंका था। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों और ग्रामीणों की मौजदूगी में बोरा खोला गया। जिससे लड़की की लाश मिली।

मृतका के चाचा ने बताया कि भारती पटना में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पिता प्रमोद सिंह गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर पता नहीं कैसे यह हो गया।

आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

लाश मिलने की सूचना पर सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। परिजनों के आवेदन और अनुसंधान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments