Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यबिहारबेगूसराय में मंत्री अशोक चौधरी ने खुद चलाई कार: डीएम को...

बेगूसराय में मंत्री अशोक चौधरी ने खुद चलाई कार: डीएम को अपनी सीट पर बिठाकर एक किलोमीटर तक घुमाया; श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे थे – Begusarai News


बेगूसराय में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ड्राइवर की भूमिका में नजर आए। उन्होंने डीएम तुषार सिंगला को गाड़ी की अगली सीट पर बिठाकर करीब 1 किलोमीटर तक घुमाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

.

मंत्री अशोक चौधरी शनिवार देर रात रतनपुर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ज्ञान मंच से राम कथा का श्रवण किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को संबोधित किया। संबोधन के बाद पंडाल से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की ओर बढ़े। ड्राइवर को पिछले सीट पर बैठने को कहा। डीएम तुषार सिंगला को अपनी सीट पर बिठाया और खुद ड्राइविंग सीट पर बैठ गए। इसके बाद गाड़ी चलाकर यज्ञ स्थल से करीब 1 किलोमीटर तक गए।

ड्राइविंग सीट पर मंत्री अशोक चौधरी।

विश्व के कल्याण की कामना करता हूं

इससे पहले राम कथा के ज्ञान मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘इस तरह के आयोजन से सनातन के प्रति अद्भुत भाव जागृत होता है। अंदर से प्रेरणा मिलती है। हमारा सनातन धर्म हमेशा से कहता है कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो। हम तो विश्व के कल्याण की कामना करते हैं।’

QuoteImage

किसी धर्म से हमारा भेदभाव नहीं है‌। भगवान सूर्य किसी से भेदभाव नहीं करते हैं। पूरा ब्रह्मांड, धरती, हवा, नदी किसी से भेदभाव नहीं करता है। इसलिए हमें भी किसी से भेदभाव नहीं करना चाहिए। यह क्षेत्र सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से समृद्ध है। आने वाली पीढ़ी धर्म के प्रति सम्मान करें। राम कथा में जो सुन रहे हैं, उसे आत्मसात करें।

QuoteImage

अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

आयोजन समिति ने अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र देकर किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मेयर संजय कुमार ने किया। इस मौके पर मेयर पिंकी देवी, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह समेत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments