Monday, April 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबेटियों की सेहत का ख्याल: सवायजपुर में 152 छात्राओं की हीमोग्लोबिन...

बेटियों की सेहत का ख्याल: सवायजपुर में 152 छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच, कैंसर और एनीमिया से बचाव के बताए तरीके – Kanpur News




सवायजपुर स्थित परमहंस राम मंगल दास कन्या विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को छात्राओं की सेहत को लेकर खास जागरूकता शिविर लगाया गया। नीमा (NIMA) के स्थापना दिवस सप्ताह के समापन पर आयोजित इस कैंप में 152 छात्राओं की हीमोग्लोबिन की मुफ्त जांच की गई। इस दौरान डॉक्टरों ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के खतरों और एनीमिया (खून की कमी) से बचने के आसान उपाय समझाए। आयुर्वेद से कैंसर को मात: गिलोय और सहजन बनेंगे ढाल शिविर में नीमा वूमेन्स फोरम की सचिव आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने छात्राओं को बताया कि कैंसर और एनीमिया जैसी बीमारियों से डरने के बजाय जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी रसोई और आसपास मौजूद गिलोय, हल्दी, आंवला, नीम, तुलसी और सहजन जैसी चीजें किसी वरदान से कम नहीं हैं। इनके नियमित सेवन और जंक फूड से दूरी बनाकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही, बच्चों के लिए ‘स्वर्ण प्राशन’ को उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे कारगर तरीका बताया। 152 छात्राओं की जांच, बांटी गई दवाएं और डाइट चार्ट कैंप के दौरान कॉलेज की 152 छात्राओं के खून की जांच की गई ताकि उनमें एनीमिया के स्तर का पता लगाया जा सके। जांच के बाद जरूरत के मुताबिक छात्राओं को मुफ्त दवाएं और सेहतमंद रहने के लिए जरूरी खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया। डॉक्टरों की टीम ने छात्राओं को पीरियड्स के दौरान स्वच्छता रखने के महत्व पर व्याख्यान दिया और बताया कि कैसे छोटी-छोटी सावधानियां भविष्य में बड़े स्वास्थ्य संकट को टाल सकती हैं। सर्वाइकल कैंसर के लिए टीकाकरण ही बचाव डॉक्टरों ने विशेष रूप से एचपीवी (HPV) वायरस से होने वाले सर्वाइकल कैंसर पर चर्चा की। छात्राओं को समझाया गया कि समय पर टीकाकरण करवाकर इस जानलेवा बीमारी के जोखिम को खत्म किया जा सकता है। इसके साथ ही दिनचर्या में सुधार और आयुर्वेद के नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments