Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबैग से ट्रेन में 40 लाख के जेवर चोरी: उज्जैन से...

बैग से ट्रेन में 40 लाख के जेवर चोरी: उज्जैन से राजगढ़ आ रही थी महिला, चोरों ने बच्चों से जानकारी निकाली – rajgarh (MP) News




राजगढ़ में बीना-नागदा ट्रेन में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। उज्जैन से राजगढ़ शादी में आ रही एक महिला के बैग से लगभग 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। यह घटना रविवार दोपहर मक्सी-शाजापुर के बीच हुई। उज्जैन के सूरज नगर निवासी आशा सुरतानिया अपनी बहन और बच्चों के साथ राजगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। उन्होंने शादी में पहनने के लिए अपने जेवर कपड़ों के बीच एक बैग में रखे थे। बच्चों से शादी में जाने की जानकारी ली फिर गहने चुराए
बताया गया है कि मक्सी-शाजापुर के बीच दो युवक ट्रेन में सवार हुए और बच्चों के पास बैठ गए। उन्होंने बातचीत के दौरान बच्चों से जानकारी हासिल कर ली कि वे राजगढ़ शादी में जा रहे हैं। इसी आधार पर बदमाशों ने बैग में जेवर होने का अनुमान लगाया। महिला ने अपना बैग ट्रेन की ऊपरी रैक में रखा था। चोरों ने बड़ी चालाकी से बैग को काटकर उसमें से जेवर निकाल लिए। चोरी इतनी सफाई से की गई कि महिला को अगले दिन तक इसका पता नहीं चला। यह जेवर हुए चोरी
चोरी हुए जेवरों में रानी हार, गले के दो अन्य हार, लगभग 100 ग्राम की चूड़ियां, दो चेन, कान के टॉप्स, पेंडल सेट, चांदी के दो करदौने और दो जोड़ी पायल शामिल थे। कुल मिलाकर लगभग 250 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवर चोरी हुए, जिनकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। शादी समारोह में पहुंचने के बाद महिला व्यस्त हो गईं और बैग को एक तरफ रख दिया। अगले दिन जब उन्होंने कपड़े निकालने के लिए बैग खोला, तो उसमें से ज्वैलरी गायब मिली। इस मामले की शिकायत ब्यावरा जीआरपी और सिटी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ट्रेन में सक्रिय चोर गिरोह की तलाश कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments