Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुड'बॉलीवुड में कम मिल रहा काम', एआर रहमान के बयान पर बोले...

‘बॉलीवुड में कम मिल रहा काम’, एआर रहमान के बयान पर बोले जावेद अख्तर- छोटे प्रोड्यूसर उनके पास जाने से डरते हैं


Last Updated:

मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने हाल ही में बॉलीवुड को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसने पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है. रहमान का कहना है कि पिछले 8 सालों से उन्हें हिंदी फिल्मों में कम काम दिया जा रहा है. इस आरोप पर जब दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में रहमान का बचाव किया. जावेद ने कहा कि रहमान इतने बड़े कलाकार हैं कि छोटे प्रोड्यूसर तो उनके पास जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते.

ख़बरें फटाफट

एआर रहमान के बयान से बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मच गई है.

नई दिल्ली. दिग्गज संगीतकार एआर रहमान अपने एक ताजा बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि पिछले 8 सालों से बॉलीवुड में उन्हें काम कम मिल रहा है और अब हिंदी सिनेमा में सांप्रदायिकता घर कर गई है. रहमान के इस बयान ने राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में हलचल मचा दी है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने उनका बचाव किया. जावेद अख्तर ने कहा कि रहमान का कद इतना बड़ा है कि छोटे प्रोड्यूसर तो उनके पास जाने से भी कतराते हैं. रहमान के इन आरोपों ने इंडस्ट्री के भीतर बढ़ती गुटबाजी पर नई बहस छेड़ दी है.

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में एआर रहमान के बयान पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि मुझे कभी ऐसा नहीं लगा. मैं मुंबई में रहता हूं, सभी लोगों से मिलता हूं. लोग मेरा काफी सम्मान करते हैं. शायद लोग यह समझते होंगे कि एआर रहमान वेस्ट में ज्यादा व्यस्त रहते हैं, शो में ज्यादा समय देते हैं, इसलिए हमारे पास आएंगे या नहीं. रहमान इतनी महान शख्सियत हैं कि छोटे निर्माता भी उनके पास जाने में झिझक महसूस कर सकते हैं.

हिंदुस्तान में टैलेंट की कोई कमी नहीं है

जावेद अख्तर ने कहा कि मैं नहीं समझता कि इसमें कोई एलिमेंट है. गानों के रीक्रिएशन को लेकर जावेद अख्तर ने कहा कि हमारे पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है. हिंदुस्तान को टैलेंट का समुंदर कहा जाता है. एआर रहमान के बयान पर गीतकार प्रसून जोशी ने कहा कि मैंने अभी तक इसके बारे में नहीं सुना या जाना है. इसलिए, जब तक मैं उनके साथ इस पर चर्चा नहीं कर लेता, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता.

महालक्ष्मी अय्यर ने रहमान के बयान पर कही ये बात

संगीतकार एहसान नूरानी ने कहा कि संगीत एक वैश्विक चीज है, आप जानते हैं. हमें बस अच्छा संगीत बनाते रहने की जरूरत है और यही सबसे महत्वपूर्ण बात है. सिंगर महालक्ष्मी अय्यर ने कहा कि मैं ऐसा नहीं मानती हूं. मैं अब उतने फिल्मी गाने नहीं गाती, जितने पहले गाती थी, क्योंकि कई नई प्रतिभाएं सामने आई हैं. टीवी शो और अन्य प्लेटफॉर्मों के माध्यम से कई नए कलाकारों को अवसर मिलते हैं, और वे इस मौके के हकदार हैं. नए म्यूजिक डायरेक्टर अपना कुछ नया लेकर आ रहे हैं. जनता भी कुछ नया सुनना चाहती है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

रहमान के बयान पर जावेद ने किया रिएक्ट, कहा- छोटे प्रोड्यूसर डरते हैं



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments