Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यराजस्तानब्रह्माणी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में लोढ़ा का संदेश: बेटियों को...

ब्रह्माणी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में लोढ़ा का संदेश: बेटियों को व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया जैसा बनने की प्रेरणा दें – Sirohi News



सिरोही में मेघवाल समाज द्वारा आयोजित ब्रह्माणी माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में संयम लोढ़ा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

सनपुर सिरोही में मेघवाल समाज द्वारा आयोजित ब्रह्माणी माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में संयम लोढ़ा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का विशेष स्थान है। आज की बेटियों को कल्पना चावला, मैरी कॉम और पीटी उषा से प्रेर

.

लोढ़ा ने ऑपरेशन सिंदूर की नायिकाओं व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी का उदाहरण देते हुए बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की। लोकसभा चुनाव और संविधान संशोधन के मुद्दे को उठाया।

उन्होंने कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर चिंता जताई। पहलगाम की घटना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री की ओर से पीड़ित परिवारों से न मिलने पर सवाल उठाए। क्षेत्र की महिलाओं की बिजली-पानी जैसी बुनियादी समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में उगमसिंह देवड़ा, ईश्वर पुरोहित, किशोर सिंह, हनुमंत सिंह और कल्पेश त्रिवेदी उपस्थित रहे। पुराजी सोपाजी परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया। साधु-संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। लोढ़ा ने मंदिर में दर्शन कर सभी की खुशहाली की कामना की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments