Sunday, July 20, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशभगवान शिव की यह प्रतिमा विश्व में एकमात्र: मंदसौर में पशुपतिनाथ...

भगवान शिव की यह प्रतिमा विश्व में एकमात्र: मंदसौर में पशुपतिनाथ के 8 मुंह; कल दूध, घी से होगा अभिषेक, श्रद्धालुओं को संभालने इंतजाम – Mandsaur News


शिवना नदी के तट पर स्थित विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार (14 जुलाई) को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने वाली है। मंदिर के गर्भगृह में विराजमान साढ़े 7 फीट ऊंची अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा विश्व की इकलौती ऐसी प्रतिमा है, ज

.

यही वजह है कि यह मंदिर न सिर्फ देशभर से, बल्कि विदेशों से भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं का केंद्र बना हुआ है।

मंदसौर का पशुपतिनाथ मंदिर विश्वभर में प्रसिद्ध है।

विशेष पूजन और श्रृंगार की तैयारी पूरी मंदिर के पुजारी राकेश भट्ट ने दैनिक भास्कर से चर्चा में बताया कि सावन के पहले सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ का विशेष जलाभिषेक, दूध, दही, घी से अभिषेक और श्रृंगार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, यह भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सबसे बड़ा पर्व है।

प्रबंधन समिति के अनुसार, सोमवार को लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, दर्शन बाहरी कतारबद्ध व्यवस्था से कराए जाएंगे।

प्रतिमा में भगवान शिव के आठ मुंह हैं।

प्रतिमा में भगवान शिव के आठ मुंह हैं।

मंदिर प्रबंधन की व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हैं। भीड़ प्रबंधन, जल व्यवस्था, सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से समितियां गठित कर दी गई हैं ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि अष्टमुखी पशुपतिनाथ की यह अद्भुत प्रतिमा सन 1939 में शिवना नदी से प्राप्त हुई थी। इसके बाद सन 1961 में गर्भगृह में स्थापित की गई। यह प्रतिमा आज भी अपने दिव्य स्वरूप और अद्वितीय शिल्प के कारण पूरे विश्व में आस्था और आकर्षण का केंद्र है।

शिवना नदी के तट पर बसा है भगवान शिव का यह मंदिर।

शिवना नदी के तट पर बसा है भगवान शिव का यह मंदिर।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments