Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशभदोही में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर: न्यूनतम तापमान 9 डिग्री;...

भदोही में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर: न्यूनतम तापमान 9 डिग्री; ट्रेनें 4 घंटे तक विलंब से चल रहीं – Bhadohi (Sant Ravidas Nagar) News


सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भदोही जनपद में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह 6 बजे तक विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर दर्ज की गई, जो 8 बजे तक बढ़कर 15 से 20 मीटर हुई। आसमान से रिमझिम बारिश की तरह गिर रहा कोहरा और सर्द हवाएं लोगों को कंपकंपा रही थीं।

ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर अलाव का सहारा लेते रहे। जिले में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे और ठंड के कारण ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें चार-चार घंटे तक विलंब से चल रही हैं। लोगों की दिनचर्या देर से शुरू हुई और वे केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शाम ढलने से पहले ही लोग अपने घरों को लौट रहे हैं।

इस कड़ाके की ठंड से बच्चे और बुजुर्गों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानवरों को भी मुश्किल हो रही है; जो जानवर आम दिनों में सुबह जल्दी बाहर निकल जाते थे, उन्हें भी अब देर से बाहर निकाला जा रहा है। पशुपालक अपने जानवरों को ठंड से बचाने के उपाय कर रहे हैं।

किसान श्याम सुंदर ने बताया कि यदि इसी तरह लगातार कोहरा पड़ता रहा तो सरसों की खेती को नुकसान हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि तैयार सरसों की फसल में माहू (एफिड्स) लगने का खतरा बढ़ जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments