लखनऊ4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
धर्मानुष्ठान सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ एवं संत सम्मेलन के तीसरे दिन भरतनगर, गायत्री नगर स्थित शुक्ला पुलिया के निकट श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर नैमिष धाम से पधारे रामानुजा आचार्य ने अयोध्या कांड का भावपूर्ण वृतांत सुनाया। यज्ञ मंडप में अरण्य मंथन के दौरान अग्निदेव भी प्रकट हुए, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
आचार्य रामानुजा आचार्य ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक कथाएँ विस्तार से सुनाईं। मथुरा-वृंदावन से आए पंडित विशंभर दयाल शुक्ल और बलराम कृष्ण पांडेय, तथा गोला से पधारे पंडित पियूष दीक्षित ने भी अपनी वाणी से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक योगेंद्र दीक्षित एवं आलोक मिश्रा, अध्यक्ष राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष सत्य कुमार तिवारी, तथा सहयोगी आशीष पांडेय, सुनील तिवारी, रत्नेश शुक्ला, धर्मेंद्र मिश्रा, सर्वेश निगम सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।



