Monday, June 15, 2026
Homeराज्यबिहारभवानीपुर में करंट लगने से बेटे की मौत: ​​बेटे को बचाने...

भवानीपुर में करंट लगने से बेटे की मौत: ​​बेटे को बचाने में पिता को भी लगा करंट, परिजनों का रोकर बुरा हाल – Singhwara News



दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत में बुधवार को बिजली के करंट से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुसाफिर यादव के पुत्र रविषेक कुमार यादव (18) के रूप में हुई है। वह बीए का छात्र था।

.

मृतक के पिता मुसाफिर यादव ने बताया कि वह घर के बाहर थे। इसी दौरान रविषेक को बिजली का करंट लग गया। उन्होंने बेटे को बचाने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें भी करंट लगा, लेकिन वे बच गए। रविषेक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की मां विनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास की महिलाएं उन्हें सांत्वना दे रही हैं। स्थानीय निवासी रवि कुमार राय के अनुसार रविषेक एक शिक्षित और संस्कारी युवक था। वह गांव के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक छा गया। मृतक के अंतिम संस्कार के बाद भी गांव में मातम का माहौल है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने कहा कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।

मुसाफिर यादव के दो लड़के और एक लड़की हैं। रविषेक सबसे छोटा बच्चा था। ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया है और कठिन समय में साथ देने का आश्वासन दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments