Monday, April 13, 2026
Homeराज्यबिहारभागलपुर पहुंचे सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह: बोले- बीजेपी पर...

भागलपुर पहुंचे सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह: बोले- बीजेपी पर जनता का विश्वास बढ़ रहा है, पूर्ण बहुमत से NDA की सरकार बनेगी – Bhagalpur News


भागलपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजकुमार सिंह का चयन संगठन के लिए सकारात्मक संदेश है। यह सवर्ण समाज के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

.

सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में राजकुमार सिंह ने कहा, ‘भाजपा सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। सवर्ण समाज के हितों की अनदेखी नहीं होगी। आयोग के माध्यम से समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे। जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है। इस बार पूर्ण बहुमत से NDA की सरकार बनेगी।’

मोदी सरकार ने सवर्णों को आरक्षण देने का काम किया है। इसके लिए मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं। बिहार में पहली बार सवर्ण आयोग का गठन हुआ है। सरकारी योजनाओं को लाभ आम जनता को मिलेगा। आरजेडी और कांग्रेस के लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। इन लोगों के बहकावे में अब जनता नहीं आएगी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी खुलना मुश्किल है।

QuoteImage

चुनाव में होगा फायदा

प्रेस वार्ता में भागलपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष संतोष साह समेत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में विश्वास जताते हुए कहा कि राजकुमार सिंह की नियुक्ति से न सिर्फ सवर्ण समाज को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को फायदा होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments