Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारभागलपुर में वाहन जांच अभियान: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर...

भागलपुर में वाहन जांच अभियान: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थानों में कार्रवाई, दस्तावेज चेक किए गए – Bhagalpur News



भागलपुर जिले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने कंपनी बाग मोड़, आसानंदपुर मोड़, विश्वविद्यालय थाना परिसर और टीएनबी कॉलेज मोड़ के पास विशेष जांच अभियान च

.

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया। इस दौरान गश्ती पदाधिकारी विकास कुमार के साथ चार पुरुष सिपाही और एक महिला सिपाही की टीम ने वाहनों की जांच की।

वाहन चालकों को मुख्य रूप से बढ़ती ठंड के मद्देनजर सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने की हिदायत दी गई। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट और गर्म पोशाक का उपयोग करने की सलाह भी दी गई।

इसके अतिरिक्त चालकों को अपने वाहनों से संबंधित दस्तावेज जैसे लाइसेंस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र को अद्यतन रखने के लिए कहा गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि दस्तावेजों की कमी के कारण उनका बहुमूल्य समय अनावश्यक रूप से बर्बाद न हो।

वाहन चालकों ने प्रशासन ने जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए आभार व्यक्त किया। जांच अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की कमी नहीं पाई गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments