Monday, July 27, 2026
Homeखेलभारत का शूटिंग वर्ल्ड कप में डबल धमाल, ईशा सिंह का गोल्ड...

भारत का शूटिंग वर्ल्ड कप में डबल धमाल, ईशा सिंह का गोल्ड और मनु भाकर का ब्रॉन्ज पर कब्जा


Esha Singh and Manu Bhaker ISSF World Cup: ईशा सिंह और मनु भाकर ने शूटिंग वर्ल्ड कप में मेडल अपने नाम किया है। निशानेबाज ईशा ने मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत को पहला गोल्ड दिलाया है।

भारत ने सोमवार को हांग्जो में जारी शूटिंग वर्ल्ड कप में डबल धमाल मचाया। निशानेबाज ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में जहां गोल्ड मेडल जीता तो वहीं मनु भाकर ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। साल की शुरुआत में इस इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद हैदराबाद की ईशा ने एक बार फिर दिखाया कि वह दुनिया की सबसे बेहतरीन पिस्टल शूटर में से एक क्यों हैं। वह फाइनल में पूरी तरह से कंट्रोल में थीं। उन्होंने 50 में से 40 हिट लगाकर आराम से गोल्ड अपने नाम किया। वह चीन की युएयुए झांग से तीन अंक आगे रहीं, जिन्हें सिल्वर मिला। यह मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत का पहला गोल्ड है।

ईशा के शानदार प्रदर्शन के बीच दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने भी अपने कलेक्शन में एक और इंटरनेशनल मेडल का इजाफा किया। भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में नॉर्थ कोरिया की ह्योन ग्योंग पाक को हराया, जिसमें डबल शूट-ऑफ की ज रूरत पड़ी। डबल पोडियम फिनिश से भारत की मेडल तालिका में इजाफा हुआ है। आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारत के अब तीन मेडल हो गए हैं। इससे पहले, संयम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर जीतकर देश का मेडल का खाता खोला था।

भारत के दो निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार रविवार को आईएसएसएफ वर्ल्ड कप (राइफल, पिस्टल, शॉटगन) में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने के बावजूद मेडल जीतने में नाकाम रहे। वर्ल्ड चैंपियनशिप के सिल्वर विजेता ऐश्वर्य और एशियाई चैंपियनशिप के सिल्वर विजेता नीरज दोनों आठ निशानेबाजों के फाइनल में पहुंचे, लेकिन क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन को पदक में नहीं बदल सके। ऐश्वर्य ने 314.3 अंकों के साथ छठा स्थान हासिल किया जबकि नीरज 303.4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments