Sunday, April 19, 2026
Homeविदेशभारत से पहले 29 देशों में आ जाएगा 2026: अमेरिका में...

भारत से पहले 29 देशों में आ जाएगा 2026: अमेरिका में भारत से 9 घंटे बाद न्यू ईयर आएगा; जानिए जश्न मनाने के 5 अजीबोगरीब तरीके


नई दिल्ली31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुनियाभर में नए साल का जश्न शुरू होने वाला है। धरती के सबसे पूर्वी हिस्से किरिबाती में भारतीय समय के मुताबिक आज शाम 3:30 बजे नया साल दस्तक देगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और एशिया के कई देशों में एक-एक कर नया साल आएगा।

भारत में 31 दिसंबर की रात जब 12 बजेंगे तब तक 29 देशों में पहले ही नया साल आ चुका होगा। यूरोप और अमेरिका में तब 31 दिसंबर की शाम होगी। इस तरह नया साल धरती पर करीब 26 घंटे तक अलग-अलग टाइम जोन में घूमेगा।

स्टोरी में जानिए टाइम जोन नए साल की एंट्री कैसे तय करते हैं और न्यू ईयर से जुड़े 5 अजीबोगरीब रिवाज…

सबसे पहले जानिए कि यह टाइम जोन क्या है

टाइम जोन धरती को समय के हिसाब से बांटने का एक तरीका है। धरती हर 24 घंटे में 360 डिग्री घूमती है। यानी हर घंटे में 15 डिग्री, जिसे एक टाइम जोन की दूरी माना गया।

इससे पूरी दुनिया में 24 समान दूरी वाले टाइम बने। हर टाइम जोन 15 डिग्री देशांतर का होता है और एक-दूसरे से करीब एक घंटे का फर्क रखता है। इसी वजह से कहीं सुबह होती है तो कहीं रात, और कहीं नया साल पहले आता है तो कहीं बाद में। टाइम जोन ही तय करते हैं कि किस देश में तारीख कब बदलेगी।

टाइम जोन की जरूरत क्यों पड़ी?

घड़ी का आविष्कार 16वीं सदी में हुआ, लेकिन 18वीं सदी तक नया साल सूरज की पोजिशन के मुताबिक सेट किया जाता था। जब सूरज सिर पर होता था, तब समय 12 बजे माना जाता।

शुरुआत में अलग-अलग देशों के अलग-अलग समय से कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन बाद में रेल से लोग कुछ ही घंटे में एक देश से दूसरे देश पहुंचने लगे।

देशों के अलग-अलग टाइम से लोगों को ट्रेन के समय का हिसाब रखने में दिक्कतें आईं। इसे उदाहरण से समझिए- मान लीजिए 1840 के दशक में ब्रिटेन में अगर कोई व्यक्ति सुबह 8 बजे लंदन से निकला और पश्चिम में लगभग 190 किमी दूर ब्रिस्टल गया। उसकी यात्रा लगभग 5 घंटे की होती।

लंदन के समय के मुताबिक वह 1 बजे ब्रिस्टल पहुंचता, लेकिन ब्रिस्टल का लोकल टाइम लंदन से 10 मिनट पीछे था, इसलिए ब्रिस्टल की घड़ी में 12:50 ही बजते।

टाइम जोन नए साल की एंट्री कैसे तय करते हैं?

नया साल टाइम जोन के मुताबिक रात 12 बजे आता है। सबसे पहले वो देश नया साल मनाता है जो सबसे पूर्व में है (जैसे किरिबाती और न्यूजीलैंड)। इसके बाद धीरे-धीरे बाकी टाइम जोन में नया साल आता है।

न्यूजीलैंड में भारत से साढ़े 7 घंटे पहले और अमेरिका में भारत से साढ़े 9 घंटे बाद नया साल शुरू होता है। पूरी दुनिया में नया साल आने की प्रक्रिया करीब 26 घंटे तक चलती रहती है।

नए साल का जश्न मनाने का इतिहास कितना पुराना

नए साल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

सोने में इस साल 1 लाख पर 80 हजार मुनाफा:2026 में गोल्ड, शेयर, प्रॉपर्टी में 15% तक रिटर्न की उम्मीद; कहां करें निवेश

इस साल सोने ने 1 लाख रुपए के निवेश को करीब 1.80 लाख बना दिया। यहां, 80% रिटर्न मिला। वहीं शेयर बाजार 1 लाख का निवेश करीब 1.11 लाख ही बना। इसमें 11% रिटर्न मिला। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक 2026 में सोना, शेयर और प्रॉपर्टी में 12 से 15% तक रिटर्न मिल सकता है। यानी, 1 लाख के निवेश पर करीब 15 हजार मुनाफा हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments