पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर ओर उसके साथी को गिरफ्तार किया है
भीलवाड़ा की पुर पुलिस ने थाने के हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को धारदार तलवार और चाकू के साथ घूमते हुए गिरफ्तार किया। इनके पास से एक बाइक भी जब्त की गई। दोनों आरोपियों पर मारपीट, जानलेवा हमला, चोरी और अवैध हथियार रखने के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज ह
.
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुर थाना प्रभारी पुष्पा कासोटिया ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुर से लक्ष्मीपुरा रोड के निकट बाइक पर दो लड़के घूम रहे हैं, इनके पास अवैध हथियार हो सकते हैं।इस सूचना पर दो टीम गठित की गई ओर लक्ष्मीपुर और पुर की ओर रवान किया गया।इसी बीच एक बाइक लक्ष्मीपुर से पुर की ओर आती हुई बाइक नजर आई जिसे रुकने का इशारा किया गया।बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पुलिस के रुकवाने पर भागने की कोशिश की।
बाइक की सीट के नीचे तलवार-जेब में मिला चाकू
पुलिस ने इन्हें रोका और बाइक की तलाशी ली तो सीट के नीचे एक तलवार मिली।पूछताछ में इन्होंने अपना नाम गोरिया और दूसरे ने अपना नाम अंकित बताया। अंकित की तलाश लेने पर इसकी जेब से एक चाकू मिला।दोनों से हथियार के बारे में जब पूछताछ की तो इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।इन दोनों के पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस और परमिट नहीं मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया।
ये थे टीम में शामिल
आरोपियों को पकड़ने गई टीम में पुर थाना प्रभारी पुष्पा कसौटिया, एएसआई गोपाल लाल , हेड कांस्टेबल पारसमल , चंद्रवीर , कांस्टेबल देवीलाल , भारत सिंह , मुकेश , आसिफ , राजवीर , जितेंद्र, विक्रम और लोकेश शामिल रहे ।
इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने आर्म्स एक्ट में गौरी शंकर उर्फ गोरिया पिता गोपी गुर्जर निवासी खेल मोहल्ला पुर, अंकित खटीक ( 19 ) पिता देव खटीक निवासी पुर गिरफ्तार किया है।गौरी शंकर के खिलाफ पुर, कारोई , गंगरार प्रताप नगर में करीब सात मामला दर्ज है जबकि अंकित के खिलाफ पुर और प्रताप नगर में तीन मामले दर्ज है।

