Sunday, April 12, 2026
Homeफूडभूलकर भी न खाएं ये 3 अंकुरित सब्जियां, सेहत को बना सकती...

भूलकर भी न खाएं ये 3 अंकुरित सब्जियां, सेहत को बना सकती हैं दुश्मन, इससे बढ़ता है फूड पॉइज़निंग का खतरा


Last Updated:

Sprouted Vegetables Danger: स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम यह समझें कि हर अंकुरित चीज हमारे लिए फायदेमंद नहीं होती. प्याज, लहसुन और आलू जैसी सब्जियां अंकुरित होने पर जहरीली हो सकती हैं. इसलिए इन्हें खाने से …और पढ़ें

अंकुरित सब्जियों के नुकसान

हाइलाइट्स

  • अंकुरित प्याज खाने से हीमोलिटिक एनीमिया हो सकता है.
  • अंकुरित लहसुन में सल्फर कंपाउंड बढ़ जाता है, जो हानिकारक है.
  • अंकुरित आलू में ग्लाइकोएल्कलॉइड्स होते हैं, जो सोलनिन टॉक्सिसिटी कर सकते हैं.
Sprouted Vegetables Danger: हम सभी जानते हैं कि हेल्दी रहने के लिए डाइट का सही होना कितना जरूरी है. लोग अपनी थाली में पौष्टिकता बढ़ाने के लिए कई तरह की चीजें शामिल करते हैं. स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज या सब्जियां भी इन्हीं में से एक हैं, जिन्हें हेल्दी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर अंकुरित चीज सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होती? जी हां, कई बार घरों में रखी सब्जियां अंकुरित हो जाती हैं और लोग उन्हें बेझिझक खा लेते हैं, लेकिन कुछ अंकुरित सब्जियां जहरीली हो सकती हैं. इन्हें खाने से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है और गंभीर हालत में अस्पताल तक पहुंचना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 3 सब्जियां जिन्हें अंकुरित होने पर बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए.

1. अंकुरित प्याज
जब प्याज अंकुरित होती है, तो वह धीरे-धीरे पौधे में बदलने लगती है. इस प्रक्रिया में प्याज अल्कालॉइड नाम का एक केमिकल छोड़ती है. यह केमिकल हमारे खून के लाल कोशिकाओं (रेड ब्लड सेल्स) को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे हीमोलिटिक एनीमिया नाम की समस्या हो सकती है, अगर आप अंकुरित प्याज खाते हैं, तो आपको डायरिया, उल्टी, मतली या कमजोरी जैसी परेशानी हो सकती है.

2. अंकुरित लहसुन
अंकुरित लहसुन को भी हेल्थ एक्सपर्ट्स खाने से मना करते हैं. जब लहसुन अंकुरित हो जाता है, तो उसमें सल्फर कंपाउंड की मात्रा बढ़ जाती है. यह कंपाउंड शरीर के लिए काफी हानिकारक हो सकता है. यह न केवल रेड ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाता है बल्कि फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ा देता है. ऐसे में अगर आपके घर में रखे लहसुन में हरे अंकुर निकल आए हों, तो उन्हें फेंक देना ही बेहतर है.

3. अंकुरित आलू
आलू हमारे घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जी है, लेकिन अगर यह अंकुरित हो जाए तो बहुत नुकसान कर सकता है. ज्यादातर लोग आलू के अंकुर हटा कर उसका इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन यह गलती आपकी सेहत बिगाड़ सकती है. अंकुरित आलू में ग्लाइकोएल्कलॉइड्स नामक तत्व मौजूद होते हैं. यह मुख्य रूप से आलू के हरे हिस्से और अंकुरों में पाया जाता है. इसे खाने से सोलनिन टॉक्सिसिटी हो सकती है. इसके लक्षणों में उल्टी, दस्त, सिरदर्द, पेट दर्द और नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं.

ध्यान रखने योग्य बातें
1. अगर किसी सब्जी में हरे अंकुर दिखाई दें, तो उसे न खाएं.
2. सब्जियों को सही तरीके से स्टोर करें ताकि वे जल्दी अंकुरित न हों.
3. अंकुरित होने पर प्याज, लहसुन और आलू को तुरंत फेंक दें. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

homelifestyle

भूलकर भी न खाएं ये 3 अंकुरित सब्जियां, सेहत को बना सकती हैं दुश्मन



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments