Friday, June 5, 2026
Homeराज्यबिहारभोजपुर में ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर: पिता-पुत्र समेत 5...

भोजपुर में ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर: पिता-पुत्र समेत 5 लोग घायल, जमीन के काम से पीरो बाजार जा रहे थे – Bhojpur News




आरा-अरवल मार्ग पर पवना पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पिता-पुत्र समेत पांच लोग जख्मी हो गए। तीन लोगों के इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है। जबकि दो अन्य लोगों का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार घायलों में छोटका पहरपुर गांव निवासी बबन पासवान(55), उनका पुत्र विजय पासवान(33), उसी गांव के निवासी सत्येंद्र पांडेय का के पुत्र मदन पांडेय(30) और दो अन्य लोग शामिल है। घटना पवना थाना क्षेत्र की है। जमीन के काम से जा रहे थे जानकारी के मुताबिक बबन पासवान अपने बेटे विजय पासवान के साथ जमीन के काम से पीरो जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर से ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments