Friday, July 31, 2026
Homeराज्यबिहारभोजपुर में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या: गला रेतने के...

भोजपुर में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या: गला रेतने के बाद उसी कमरे में पति फंदे से झूला; वारदात से पहले मुर्गा-चावल खाया था – Bhojpur News


मृतक राजेश और पत्नी सोनी की फाइल फोटो

भोजपुर में पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेत दिया। इसके बाद तड़पती पत्नी के सामने उसी कमरे में फांसी लगाकर पंखे से लटका गया। दोनों की मौत हो गई।

.

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश रौशन पुलिस बल के साथ पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल की टीम भी पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतकों की पहचान राजेश गुप्ता(34) और सोनी देवी(29) के तौर पर हुई है। घटना चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक राजेश नशे का आदि थी। पत्नी के साथ नशे की हालत में मारपीट करता था। गुरुवार की रात इस घटना को अंजाम देने के लिए तैयार था। दोनों बच्चों को दादी के साथ रात में सोने के लिए दूसरे घर पर भेज दिया था। फिर कमरा बंदकर पहले पत्नी को जमीन पर लेटाकर बेहरमी से गला को काटा। फिर खुद तड़पती हुई पत्नी के सामने गले में रस्सी लगाकर पंखे से झूल गया।

इसी कमरे में हत्या के बाद किया सुसाइड।

बेटी के साथ मारपीट करते थे

मृतका सोनी देवी की मां रंजू देवी ने बताया कि गुरुवार को विधानसभा चुनाव में वोट देने के लिए बेटी ससुराल आई थी। रात में उससे बात हुई थी। उस समय दामाद के बारे में पूछा तो बोली कि बाहर गए हैं। मैं खाना बना रही हूं। दोनों के बीच झगड़ा भी होता था। नशे की हालत में मेरी बेटी के साथ दामाद मारपीट भी करते थे। आज(शुक्रवार) सुबह सूचना मिली कि दोनों की मौत हो गई है।

जांच के लिए मौके पर पहुंची FSL की टीम।

जांच के लिए मौके पर पहुंची FSL की टीम।

खाने में मुर्गा चावल बनाया था

वहीं, मृतक राजेश गुप्ता की मां जानकी देवी ने बताया गुरुवार को दोनों ने वोट दिया। उसके बाद बेटा बाजार गया। बाजार से जलेबी, समोसा और मैगी लाया। बच्चों और पत्नी को खिलाया और खुद भी खाया। शाम में दोनों पति-पत्नी ने मिलकर मुर्गा बनाया। सभी ने मुर्गा-चावल खाया।

खाना खाने के बाद रात 10 बजे घर से कुछ ही दूरी पर मेरा दूसरा मकान है, बच्चों को लेकर सोने के लिए वहीं चली गई। सुबह पुराने घर पर आई। कमरे का दरवाजा नॉक किया। मैंने बोला बबुआ दरवाजा खोलो। कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार के सदस्यों को बुलाया। सीढ़ी लगाकर अंदर जाकर दरवाजा खोला गया। कमरे में दोनों मृत पड़े थे।

पति-पत्नी की फाइल तस्वीर

पति-पत्नी की फाइल तस्वीर

चार साल से पटना जिले में रह रही थी

वर्ष 2013 में राजेश और सोनी की शादी हुई थी। 2 बच्चे है। बड़ी बेटी रूपाली 13 साल की है। एक बेटा 8 साल का है, जिसका नाम प्रेम है। राजेश गुप्ता सूरत में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सोनी देवी का मायका पटना जिला के चैनपुरा दरियापुर गांव में है।

4 साल से बच्चों के साथ यहीं रह रही थी। पिछले 4 महीने से बिहटा में एक धागा फैक्ट्री में काम रही थी। मायके से आने जाने में दिक्कत होती थी, इस वजह से किराए पर बिहटा में कमरा लिया था। पढ़ाई के लिए बच्चों को भी साथ रखती थी।

बच्चों के साथ सोनी बिहटा में रह रही थी।

बच्चों के साथ सोनी बिहटा में रह रही थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments