Friday, June 19, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल के निर्माणाधीन 10 लेन प्रोजेक्ट को देखने पहुंचीं मंत्री: कहा-...

भोपाल के निर्माणाधीन 10 लेन प्रोजेक्ट को देखने पहुंचीं मंत्री: कहा- अगले साल अगस्त तक हर हाल में पूरा करें; लोगों को परेशानी न हो – Bhopal News




भोपाल के अयोध्या बायपास को 10 लेन में बदला जा रहा है। इसके काम को शनिवार को मंत्री कृष्णा गौर देखने पहुंचीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि अगले साल अगस्त तक हर हाल में प्रोजेक्ट पूरा करें। इस दौरान लोगों को परेशानी न हो। मंत्री गौर ने 10 लेन सड़क के कार्य का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में सामने आ रही व्यवस्थागत समस्याओं एवं अव्यवस्थाओं को गंभीरता से लिया और इनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। वैकल्पिक मार्ग बनाने को कहा
मंत्री गौर ने निर्माण एजेंसी और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण के दौरान आम नागरिकों को यातायात, आवागमन एवं अपनी दैनिक गतिविधियों में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों और सुव्यवस्थित ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुविधा, सुगम यातायात एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments