Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल में आवारा कुत्तों से बचने दौड़ाया स्कूटर: बाइक से टकराने...

भोपाल में आवारा कुत्तों से बचने दौड़ाया स्कूटर: बाइक से टकराने के बाद लोडिंग वाहन के नीचे आए, दो गंभीर – Bhopal News



भोपाल की मोती मस्जिद के पास शुक्रवार शाम को स्कूटर सवार युवकों के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए। बचने के प्रयास में चालक ने वाहन को तेज रफ्तार में दौड़ा दिया। इससे बेकाबू स्कूटर एक बाइक से टकराने के बाद गिर गई। सड़क पर गिरे युवक लोडिंग वाहन के नीचे आ गए। हा

.

जानकारी के अनुसार जुझर हुसैन (16) और मोइज अब्बास (17) लखेरापुरा में रहते हैं। जुझर 11वीं का छात्र है और मोइज 12वीं का। दोनों एक स्कूटर पर टीटी नगर स्टेडियम जा रहे थे। घर से थोड़ी दूर निकलते ही लगभग छह आवारा कुत्तों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। डर और घबराहट में स्कूटर बेकाबू होकर पास से गुजर रही बाइक से टकरा गई, जिससे छात्र सड़क पर गिर पड़े। उसी समय मोती मस्जिद की ओर से एक लोडिंग ऑटो गलत दिशा में आते हुए छात्रों से टकरा गया।

इलाज के लिए दोनों युवक अस्पताल में भर्ती

हादसे में जुझर के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि मोइज को हाथ-पैर में हल्की चोटें लगीं। इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें दोनों छात्र ऑटो के नीचे आते हुए दिख रहे हैं। घटना के बाद घायल अवस्था में दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां जुझर की हालत नाजुक बताई गई है। बाइक सवार युवक भी गिरा, लेकिन उसे मामूली चोट आई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments