Tuesday, July 22, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशभोलेनाथ के भक्तों के पैरों में पड़ गए छाले: पैरों में...

भोलेनाथ के भक्तों के पैरों में पड़ गए छाले: पैरों में पट्टी बांधकर जल चढ़ाने जा रहे हैं भक्त बोले जो होगा देखा जाएगा – Azamgarh News


आजमगढ़ में 150 किलोमीटर की पदयात्रा कर पहुंचे भक्तों के पैरों में पड़े छाले

श्रावण मास का आज दूसरा सोमवार है। ऐसे में आजमगढ़ जिले के भोलेनाथ के मंदिरों में भी भक्तों की लंबी कतार देखी गई। वही बड़ी संख्या में भोलेनाथ के भक्त कावड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं इसके साथ ही भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए लंबी पदयात्रा भी कर रहे

.

भगवान भोलेनाथ का भक्त अमन चौहान बोला जो होगा देखा जाएगा।

भक्त अमन चौहान बोले जो होगा देखा जाएगा

दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए भगवान भोलेनाथ के भक्त अमन चौहान जो की काशी से जल उठकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के बाद मारकंडेय महादेव को भी जल चढ़ाया। काशी से मार्कण्डेय महादेव से चलते-चलते दूसरे दिन आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र पहुंचे जहां से नंद नगर भोलेनाथ के मंदिर पर जल चढ़ाने जाना है। अमन चौहान ने बताया कि लगभग 150 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पैदल हम लोग कर चुके हैं। पैरों में छाले पड़ गए तो पैरों में पट्टी और कपड़े बांध लिए। इसके बावजूद भी यह यात्रा चलती रही।

आजमगढ़ में भक्तों के पैर में पड़े छाले।

आजमगढ़ में भक्तों के पैर में पड़े छाले।

अमन चौहान का कहना है कि नंद नगर में भोलेनाथ के मंदिर पर जल चढ़ाने के बाद ही हम अपने घर वापस जाएंगे। ऐसे में पैरों में छाले पड़ने के सवाल पर अमन चौहान का कहना है कि हम भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं जो होगा देखा जाएगा। इसे समझा जा सकता है कि भगवान भोलेनाथ के प्रति भक्तों की कितनी अटूट आस्था है।

आजमगढ़ में भगवान भोलेनाथ के भक्त अखिलेश चौहान बोले जल अर्पित करके ही मिलेगा चैन।

आजमगढ़ में भगवान भोलेनाथ के भक्त अखिलेश चौहान बोले जल अर्पित करके ही मिलेगा चैन।

जल अर्पित करने के बाद ही मिलेगा चैन

दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए अखिलेश चौहान जो की काशी विश्वनाथ में महादेव पर जल अर्पित करने के बाद मार्कण्डेय महादेव पर भी जल चढ़ाकर आजमगढ़ जिले के नंद नगर महादेव मंदिर पर जल चढ़ाने आ रहे हैं। 150 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले अखिलेश चौहान का कहना है कि भोलेनाथ के प्रेम में पैरों में छाले पड़ गए हैं पर जब तक भोलेनाथ को जल अर्पित नहीं कर लेंगे तब तक चैन नहीं आएगा। और उसके बाद ही हम अपने घर जाएंगे। बताते चले कि आजमगढ़ जिले के बाबा भवर नाथ मंदिर, दुर्वासा धाम दत्तात्रेय धाम के साथ-साथ निजामाबाद रानी की सराय अहिरौला के बड़ी संख्या में भोलेनाथ के मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतार देखी गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments