Monday, April 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमऊगंज में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत: डगडौआ...

मऊगंज में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत: डगडौआ गांव घर जा रहा था, वाहन चालक की तलाश जारी – Mauganj News


मऊगंज में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लौर निवासी रामदास पटेल (45 वर्ष) पुत्र गंगा प्रसाद पटेल की मौत हो गई।हादसा डगडौआ गांव के पास रविवार देर शाम हुआ। रामदास मऊगंज की ओर से अपने घर लौट रहे थे। ट्रक मऊगंज से रीवा की ओर जा रहा था।

.

टक्कर इतनी भीषण थी कि रामदास पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मऊगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को तत्काल मऊगंज अस्पताल पहुंचाय। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे।

रात होने के कारण शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

हादसे के बाद मृतक के परिजन शोक में हैं।

प्रधान आरक्षक आनंदमणि ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर ट्रक की पहचान करने में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments