Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमऊगंज में बाइक फिसलने से ग्रामीण घायल: सिर और आंख में...

मऊगंज में बाइक फिसलने से ग्रामीण घायल: सिर और आंख में लगी चोट, नईगढ़ी से छुहिया गांव जा रहा था – Mauganj News


मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के छुहिया गांव में मंगलवार शाम एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बड़ी चमड़ियां गांव के 30 साल के पंचराज साकेत अपने घर से छुहिया गए थे। वापसी के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

.

हादसे में पंचराज के सिर और आंख के पास चोटें आईं हैं। आसपास के ग्रामीणों ने मदद करते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर्स की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

घायल का इलाज नईगढ़ी अस्पताल में चल रहा है।

प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचराज के पिता का नाम सुग्रीव साकेत हैं और वे थाना नईगढ़ी क्षेत्र के बड़ी चमड़ियां गांव के निवासी हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments