सुशील सिंह | मऊ3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर मऊ में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आजमगढ़ मंडल के डिप्टी डायरेक्टर जनगणना हेमंत वर्मा ने सदर तहसील सभागार में यह बैठक ली। बैठक में मऊ के सभी चार्ज अधिकारी, तहसीलदार, नगरपालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शामिल हुए। डिप्टी डायरेक्टर ने जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने प्रगणक और सुपरवाइजरों की नियुक्ति व उनके प्रशिक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जनगणना के विभिन्न चरणों में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित जानकारियां साझा की गईं।
बैठक में तकनीकी सहायकों को भी बुलाया गया था। उन्हें पोर्टल पर की जाने वाली विभिन्न प्रकार की प्रविष्टियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, पोर्टल संबंधी संभावित समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

जनपद मऊ में जनगणना का प्रथम चरण, जिसमें मकानों का सूचीकरण शामिल है, 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा। इस बैठक में तहसीलदार शैलेंद्र प्रताप सिंह और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


