Wednesday, September 23, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमऊ में महिलाओं ने जेल मंत्री का किया घेराव: लाइब्रेरी उद्घाटन...

मऊ में महिलाओं ने जेल मंत्री का किया घेराव: लाइब्रेरी उद्घाटन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर जताई नाराजगी, रास्ते पर कब्जे का आरोप – Mau News




मऊ में मकान के रास्ते को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को कलेक्ट्रेट तक पहुंच गया। दोपहर करीब 2 बजे एक पक्ष की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जेल मंत्री दारा सिंह चौहान का घेराव किया। महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि दबंगों ने उनके साथ मारपीट की, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की। लाइब्रेरी उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाएं यह मामला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हुआ। महिलाओं ने मंत्री के सामने अपनी समस्या रखी और पूरे मामले की जानकारी दी। उनका आरोप था कि दूसरा पक्ष लगातार उन्हें परेशान कर रहा है और मारपीट कर रहा है। इसके बावजूद पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है। 48 घंटे पहले दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र में मकान के सहन और रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। करीब 48 घंटे पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान किया था। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज पहले पक्ष की महिलाएं बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं और मंत्री के सामने अपनी शिकायत रखी। रास्ते और सहन की जमीन पर कब्जे का आरोप पहले पक्ष से जुड़े लोगों का आरोप है कि उनके मकान की ओर जाने वाले रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनका दावा है कि दूसरा पक्ष धीरे-धीरे रास्ते पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है और मकान के सहन की जमीन पर भी अपना हक जता रहा है। इससे उनके आने-जाने और रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी हो रही है। मामले को लेकर महिलाओं ने मंत्री से पुलिस कार्रवाई की शिकायत करते हुए विवाद का समाधान कराने की मांग की। दोनों पक्षों के आरोपों और जमीन व रास्ते से जुड़े विवाद की वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच और संबंधित अभिलेखों के आधार पर स्पष्ट होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments