सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी महिला सभा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिला सभा का आरोप है कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। सपा ने विधानसभा में लिखित शिकायत की है कि यादव, मुस्लिम, मौर्य, प्रजापति, बघेल, पाल और पटेल जैसी पिछड़ी जातियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।
पार्टी ने इस संबंध में शपथ पत्र भी दिया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सपा समर्थक मतदाताओं के नाम विशेष रूप से काटे जा रहे हैं। करीब 18,000 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इससे मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने मुख्य सूचना आयुक्त और भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष रीता वर्मा, मीरा बिंदा, विमल, कंचन, आरती सोनी और बेबी पूजा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

