Friday, October 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमथुरा में खाद्य विभाग की कार्यवाही: ब्लिंक इट और zepto के...

मथुरा में खाद्य विभाग की कार्यवाही: ब्लिंक इट और zepto के स्टोर का किया निरीक्षण, कुट्टू का आटा और घी का लिया सैंपल – Mathura News


खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मथुरा वृंदावन में ब्लिंक इट और zepto के स्टोर का निरीक्षण किया

नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मथुरा-वृंदावन में खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लिंकिट और जेप्टो सहित

.

मथुरा वृंदावन में की कार्यवाही

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.के. त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने नवरात्र के मद्देनजर विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। खाद्य सुरक्षा टीम ने वृंदावन के चैतन्य विहार, सुनरख और राजपुर स्थित ब्लिंकिट प्रतिष्ठानों के साथ ही मथुरा के डैम्पियर नगर और टाउनशिप स्थित ब्लिंकिट प्रतिष्ठानों तथा गोविंद नगर स्थित जेप्टो स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान कुट्टू के आटे और घी के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। टीम ने 26 हजार रुपये मूल्य के घी को सीज भी किया।

खाद्य सचल दल ने नवरात्र के मद्देनजर विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की

क्रीम बेल कंपनी की आइस क्रीम का लिया सैंपल

अभियान के दौरान कालीचरण मिठाई वाले के प्रतिष्ठान से बादाम दूध तथा छाता स्थित क्रीमबेल इंडस्ट्रीज से आइसक्रीम का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली खाद्य सुरक्षा टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह, राम नरेश, नेहा सिंह, दिनेश भारती और धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।

छाता स्थित क्रीमबेल इंडस्ट्रीज से आइसक्रीम का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा

छाता स्थित क्रीमबेल इंडस्ट्रीज से आइसक्रीम का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा

मोबाइल लैब से मिलावट के प्रति किया जागरूक

खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए होली गेट चौराहे पर खाद्य सचल प्रयोगशाला वाहन (एफएसडब्ल्यू) के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें आमजन और खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट तथा घरेलू स्तर पर उनकी प्रारंभिक जांच करने के तरीकों की जानकारी दी गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments