Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमथुरा में सरकारी रास्ते पर विवाद: फायरिंग के आरोपी की रिवाल्वर...

मथुरा में सरकारी रास्ते पर विवाद: फायरिंग के आरोपी की रिवाल्वर जब्त, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू – Mathura News


राकेश पचौरी | मथुरा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा में बलदेव क्षेत्र के गांव मंगना में सरकारी रास्ते को लेकर हुए विवाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करबलिया और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, जब्त की गई रिवाल्वर को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि सोमवार को गांव मंगना निवासी छीतर सिंह और पूरन सिंह के बीच पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ था। बताया जाता है कि पूरन सिंह मंदिर पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रहा था, जिसका विरोध छीतर सिंह ने किया।

इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में आकर छीतर सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर पूरन सिंह के पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया और फायरिंग की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। एसपी ग्रामीण ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपी छीतर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी की लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर निरस्त करने की कार्यवाही चल रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस घटना ने एक बार फिर लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी हाल में कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments