Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यदिल्लीमन की बात का 124वां एपिसोड आज: PM बोले- शुभांशु शुक्ला...

मन की बात का 124वां एपिसोड आज: PM बोले- शुभांशु शुक्ला धरती पर उतरे लोग उछल पड़े, बच्चे बोल रहे हम स्पेस साइंटिस्ट बनेंगे


नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो शो ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड के तहत देश को संबोधित किया। एपिसोड की शुरुआत में उन्होंने स्पेस के बारे में बात की। उन्होंने कहा- जैसे ही भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु धरती पर उतरे लोग उछल पड़े। हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा देश गर्व से भर गया।

पीएम ने आगे कहा- साइंस-स्पेस को लेकर बच्चों में नई जिज्ञासा भी जागी। अब छोटे-छोटे बच्चे कहते हैं कि हम भी स्पेस में जाएंगे। हम भी चांद पर उतरेंगे। स्पेस साइंटिस्ट बनेंगे। मुझे याद है जब अगस्त 2023 चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई थी। तब देश में एक नया माहौल बना था।

22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम

मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकास्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं।

मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर से होती है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था।

‘मन की बात’ पिछले तीन एपिसोड की खबरें पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments