Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमहराजगंज के धानी बाजार में विवाहिता की मौत: गले पर निशान...

महराजगंज के धानी बाजार में विवाहिता की मौत: गले पर निशान मिले, पुलिस को आत्महत्या का शक; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Dhani(Maharajganj) News


अभिषेक अग्रहरि | धानी, महराजगंज6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौके पर पहुंची पुलिस।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा तहसील क्षेत्र स्थित धानी बाजार में बुधवार को एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान ज्योति के रूप में हुई है, जिसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व रिंकू नामक युवक से हुई थी। दंपती की अभी कोई संतान नहीं थी।

गले पर निशान, आत्महत्या की आशंका

सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) फरेंदा दीपशिखा वर्मा और नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल मौके पर पहुंचे। धानी चौकी इंचार्ज अखिलेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के गले पर निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

हर एंगल से हो रही जांच

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतका के मायके पक्ष और ससुराल पक्ष दोनों से पूछताछ की जा रही है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments