प्रतीकात्मक फोटो
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSEC) ने आज यानी 18 अगस्त, 2025 को शिक्षक योग्यता एवं बुद्धिमत्ता परीक्षा (TAIT) 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब परिषद की आधिकारिक वेबसाइट mscepune.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं। उम्मीदवारो को परिणाम चेक करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स के स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें।
- इसके बाद आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब आप अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित TAIT परीक्षा, राज्य भर के सरकारी और स्थानीय निकाय स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। इस वर्ष 2,28,808 पंजीकरणों में से कुल 2,11,308 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। परिषद द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 15,756 बी.एड. अभ्यर्थियों, 1,342 डी.एल.एड. अभ्यर्थियों तथा व्यावसायिक योग्यता सत्यापन के लिए 17,098 आवेदनों की भागीदारी रही।
TAIT 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में आगे बढ़ेंगे, जिसमें जिलावार चयन और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। सफल उम्मीदवार महाराष्ट्र के सरकारी स्कूलों, स्थानीय स्व-सरकारी संस्थानों और अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक निकायों में शिक्षक पदों के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे MAHA TAIT परिणाम 2025 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

