Friday, August 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमहिला से अभद्र भाषा पर डायल 112 SI लाइन हाजिर: कौशांबी...

महिला से अभद्र भाषा पर डायल 112 SI लाइन हाजिर: कौशांबी में जमीन विवाद की सूचना पर पहुंचे थे, एसपी ने शुरू कराई विभागीय जांच – Kaushambi News




कौशांबी में एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बड़ी कार्रवाई की है। एक महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में डायल 112 पीआरवी के उपनिरीक्षक मिर्जा शमी बाग को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। यह घटना 4 अगस्त 2026 को चरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपुर टाटा में हुई थी। जमीन संबंधी विवाद की सूचना पर यूपी-112 पीआरवी-5769 पर तैनात उपनिरीक्षक मिर्जा शमी बाग मौके पर पहुंचे थे।
आरोप है कि मौके पर उपनिरीक्षक ने पीड़ित महिला से आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी चायल शिवांक सिंह से जांच कराई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसे पुलिस विभाग की गरिमा के प्रतिकूल माना गया। इसके परिणामस्वरूप, उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस मामले में विभागीय जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि पुलिसकर्मियों द्वारा किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा या अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments