Saturday, June 27, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमहू के भेरू घाट की ढलान पर फिर हादसा: पांच वाहन...

महू के भेरू घाट की ढलान पर फिर हादसा: पांच वाहन आपस में भिड़े, भोपाल की युवती की मौत, युवक घायल – Mhow News




शनिवार दोपहर महू के मानपुर थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई फोरलेन स्थित भेरू घाट पर एक सड़क हादसा हो गया। घाट की ढलान पर चार से पांच वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में भोपाल की एक युवती की मौत हो गई वहीं एक अधेड़ घायल हो गया। मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मकाशले ने बताया कि भोपाल के नेहरू नगर निवासी रजनी पति विजय सिंह (34) और भोपाल निवासी एसके राय पिता केदारनाथ (59) घायल हुए थो। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घाट की ढलान पर वाहनों की गति अनियंत्रित होने और एक के बाद एक ब्रेक लगने से यह टक्कर हुई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। अक्सर होते हैं भेरू घाट पर हादसे भेरू घाट की ढलान को लंबे समय से दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। तेज रफ्तार, तीखा ढलान और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी राज किशन भी मौके पर पहुंचीं और जांच का जायजा लिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments