Monday, December 1, 2025
Homeराज्यबिहारमांझी के बेटे संतोष सुमन बोले- तेजस्वी पहले इंसान बनें: रोहिणी...

मांझी के बेटे संतोष सुमन बोले- तेजस्वी पहले इंसान बनें: रोहिणी के साथ बहुत बुरा हुआ, नीतीश ही हमारे नेता हैं; कल ऐलान – Bihar News


लालू परिवार में चल रहे घमासान जीतन राम मांझी के बेटे और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि ‘तेजस्वी यादव पहले इंसान बनें।’

.

दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा, ’तेजस्वी यादव को गरीबों और बिहार को समझना होगा। उल्टे सीधे बयान देने वाला व्यक्ति कभी आदर्श व्यक्ति नहीं हो सकता है। यही कारण है कि चुनाव में मुंह की खाए हैं।’

संतोष सुमन ने कहा कि ‘नीतीश कुमार ही NDA के नेता हैं। 18 नवंबर को इसकी औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी। मंत्रिमंडल को लेकर कहीं कोई विवाद नहीं है, हमें सम्मान मिलेगा।’

देखिए और पढ़िए संतोष सुमन का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू…

सीएम नीतीश कुमार को जीत की बधाई देते हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन

सवाल- आप NDA की प्रचंड जीत का श्रेय किसे दीजिएगा?

जवाब- सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर हम लोग चुनाव लड़े थे। बिहार में दो फैक्टर सबसे ज्यादा काम किया। एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरा सीएम नीतीश कुमार के सुशासन का बिहार। पूरे बिहार में सीएम के खिलाफ कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं दिखी। इनके अलावा महागठबंधन के अन्य नेता चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा औ जीतन राम मांझी जी के संयुक्त प्रयास से ये प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। पूरा एनडीए बूथ स्तर पर एकजुट रहा है।

सवाल- क्या नीतीश कुमार एक बार फिर से CM की शपथ लेंगे?

जवाब- नीतीश कुमार के चेहरे पर ही हमलोग जीत कर आए हैं। बधाई के असली हकदार वही हैं। 18 नवंबर को NDA के विधायक दल की बैठक में सभी विधायक नीतीश कुमार को ही नेता चुनेंगे। नीतीश कुमार ही चेहरा हैं, हम इस बात से सहमत हैं। मेरे साथ सभी विधायक भी इस बात से सहमत होंगे। जब हम उनके चेहरे पर लड़े हैं, तो वही चेहरा सुशासन, विकास और शांति का चेहरा है। बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार जरूरी हैं।

सवाल- लालू परिवार में घमासान और रोहिणी घर छोड़ दी है, इस पर क्या कहेंगे?

जवाब- जो लोग ऐसा मान लेते हैं कि हम ही सब कुछ हैं। पार्टी, परिवार सब हमारे कब्जे में है। हम ही बॉस हैं। बॉस जब खुद ही एग्जाम में फेल हो जाएंगे, तब उनसे सवाल तो पूछा जाएगा न। वही सवाल उन्हें कड़वा लगा तो सामने वाले के साथ बदसलूकी हुई।

रोहिणी के साथ जरूर कुछ न कुछ बुरा हुआ है, तब ही तो वे मीडिया में आकर बयान दे रही हैं। ये दुखद है। जो लोग इस प्रवृत्ति के होते हैं, वे राज्य चलाना चाहते हैं। सबसे पहले तो इंसान बनना सीखिए। गरीबों और बिहार के नागरिकों के साथ समाज को समझिए। उल्टे सीधे बयान देने वाला व्यक्ति कभी आदर्श व्यक्ति नहीं हो सकता है। यही कारण है कि चुनाव में मुंह की खाए हैं।

जनता ने जो जनादेश दिया है, तेजस्वी यादव को स्वीकार करना चाहिए। अगर वे इस तरह की गलतियों तो नहीं सुधारेंगे तो 4 साल बाद राजद का कोई नाम नहीं लेने वाला नहीं होगा।

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मुलाकात करते HUM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन।

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मुलाकात करते HUM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन।

सवाल- क्या आपकी नीतीश कुमार और BJP की टॉप लीडरशिप से कोई बातचीत हुई है?

जवाब- हां, मैं खुद सीएम नीतीश कुमार जी से मिलने गया था । उन्हें जीत की बधाई दी। बीजेपी के प्रदेश स्तर के सभी नेताओं से भी मेरी बातचीत हुई है। संभवत: 18 नवंबर को NDA के विधायक दल की बैठक होगी।

सवाल- हम के विधायक दल के नेता कौन होंगे? 1 सीट पर कहां चूक हो गई ?

जवाब- हम के विधायक दल की बैठक हो गई है। इसमें सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल मांझी को विधायक दल का नेता चुना गया है। बैठक में पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर चर्चा की गई। जिस सीट को हम सबसे सेफ मान रहे थे, वही हम हार गए हैं। कुछ न कुछ गलतियां हमारे तरफ से भी हुई हैं। इस हार की समीक्षा भी हम लोग जल्द करेंगे। आगे भी इसमें सुधार करेंगे। जनता के जनादेश को हम स्वीकार करते हैं।

जीतन राम मांझी के बेटे और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन।(फाइल फोटो)

जीतन राम मांझी के बेटे और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन।(फाइल फोटो)

सवाल- पिछली बार भी दो मंत्री पद की मांग की गई थी, क्या इस बार भी ऐसी कोई डिमांड है?

जवाब- हम लोगों ने कभी मांग नहीं की है। कभी-कभी हमारी पार्टी के संरक्षक इस तरह की चर्चा करते हैं। हम लोग हमेशा से NDA की विचारधारा के साथ रहे हैं। ये गरीबों की विचारधारा है। गरीब के विकास की विचारधारा है। हमलोग कभी लड़ाई नहीं लड़ते हैं। हम अपनी सीमा को जानते हैं। इसलिए जो हमें मिल जाता है, उसे हम स्वीकार कर लेते हैं। मंत्रिमंडल को लेकर कोई विवाद नहीं है, हमने मेहनत किया है तो निश्चित तौर पर हमें सम्मान मिलेगा। इसके लिए हम कोई खींचतान नहीं करेंगे।

सवाल- क्या आप एक बार फिर से मंत्री पद की शपथ लेंगे?

जवाब- ये अभी भविष्य में है। अभी बहुत सारी प्रक्रियाएं बाकी है। सहमति भी बाकी है। अभी हम इस पर स्पष्ट कुछ भी नहीं कहेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments