Sunday, April 19, 2026
Homeबॉलीवुड‘मां का जनाजा वीडियो कॉल पर…’, अदनान सामी ने खोला पाकिस्तान का...

‘मां का जनाजा वीडियो कॉल पर…’, अदनान सामी ने खोला पाकिस्तान का काला चिट्ठा, अम्मी के इंतकाल पर भी नहीं दिया वीजा


Last Updated:


अदनान सामी ने 2016 में पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ी और भारतीय नागरिकता ली. सिंगर ने बताया कि पिछले साल उनकी मां के इंतकाल के बाद जब उन्होंने वीजा की रिक्वेस्ट की, तो पाकिस्तान सरकार ने उसे रिजेक्ट कर दिया. इस वज…और पढ़ें

अदनान सामी ने साल 2016 में भारतीय नागरिकता ले ली थी.

हाइलाइट्स

  • अदनान सामी को मां के जनाजे में वीजा नहीं मिला.
  • वीडियो कॉल पर मां को विदाई देनी पड़ी.
  • पाकिस्तान में अदनान सामी का विरोध हुआ.

नई दिल्ली. पूर्व पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी ने साल 2016 में अपने देश की नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता ले ली. साल 2016 से भारतीय नागरिक बने अदनान सामी को पाकिस्तान में कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था. सिंगर ने अपने पुरान इंटरव्यू में इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि उनकी मां के इंतकाल के बाद भी पाकिस्तान ने उन्हें वीजा देने से साफ मना कर दिया था. वीजा न मिलने की वजह से उन्हें अपनी मां को वीडियो कॉल पर आखिरी विदाई देनी पड़ी थी.

अदनान सामी की मां का पिछले साल अक्टूबर में देहांत हो गया था जिसके बाद उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई किया था, लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने उनकी रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर दिया था. रजत शर्मा के शो आप की अदालत में अदनान सामी ने ये किस्सा शेयर किया था. उन्होंने कहा था कि अक्टूबर 2024 में मां के इंतकाल के बाद उन्होंने पाकिस्तान जाकर अपनी मां के जनाजे में शामिल होना चाहते थे, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं करने दिया.

सिंगर ने बताया था, मैंने वीजा के लिए अप्लाई किया था, लेकिन उन्होंने (पाकिस्तान सरकार) ने मना कर दिया. मैंने लिखा था कि मेरी मां का इंतकाल हो गया है औऱ मुझे जनाजे में शामिल होना है, लेकिन मेरा वीजा रिजेक्ट कर दिया गया. मैंने व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर अपनी मां का जनाजा देखा था.

कमल हासन ने श्रीदेवी को दिया ‘सदमा’ का सक्सेस क्रेडिट, डायरेक्टर को बताया बड़ा भाई, क्लाइमैक्स पर कही ये बात

पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ने के बाद अदनान सामी पर कई आरोप लगते रहे हैं. कई लोगों ने सिंगर पर आरोप लगाए कि उन्होंने पैसों की लालच में भारत की नागरिकता ली. इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अदनान सामी ने कहा कि उन्होंने पैसों के लिए पाकिस्तानी नागरिकता नहीं छोड़ी. पाकिस्तान में उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी है जिसे छोड़कर वो भारत आए और उन्होंने सबकुछ फिर से बनाया. वो कहते हैं कि एक आर्टिस्ट को सिर्फ प्यार और इज्जत चाहिए होती है और सिर्फ एक वजह से ही वो भारत में बस गए.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeentertainment

‘मां का जनाजा वीडियो कॉल पर…’, अदनान सामी ने खोला पाकिस्तान का काला चिट्ठा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments