Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यबिहारमां से मिलने आया बच्चा लिफ्ट में फंसा: जेएनकेटी कॉलेज में...

मां से मिलने आया बच्चा लिफ्ट में फंसा: जेएनकेटी कॉलेज में एक घंटे बाद टेक्नीशियन ने निकाला, बिजली कटने से रहा परेशान – Madhepura News


लिफ्ट को खोलने का प्रयास करते लोग।

मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम एक 12 साल का बच्चा लिफ्ट में फंस गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इस दौरान बच्चा बेहद डरा और परेशान रहा। बिजली कट जाने के कारण वह गर्मी से व्याकु

.

जानकारी के अनुसार जजहट सबैला निवासी बेचन मुखिया का बेटा कपिल कुमार (12) अपनी मां से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। उसकी मां प्रसूता वार्ड में भर्ती थी। वह एच-5 भवन के ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट के जरिए सेकेंड फ्लोर जा रहा था, तभी लिफ्ट बीच में ही अचानक रुक गई। कपिल ने अंदर से शोर मचाया, जिसके बाद सुरक्षा गार्ड व अन्य कर्मियों ने लिफ्ट खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

कपिल कुमार।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लिफ्ट टेक्नीशियन को बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद लगभग एक घंटे बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला जा सका और बच्चे को बाहर निकाला गया। यह घटना मेडिकल कॉलेज की लचर व्यवस्था को उजागर करती है।

बताया जा रहा है कि संस्थान की कई लिफ्ट पहले से ही खराब पड़ी हैं, लेकिन सुधार की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस घटना के बाद मरीजों और परिजनों में भारी रोष है और वे प्रशासन से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments