Sunday, April 12, 2026
Homeदेशमालदा स्टेशन पर अपने किन युवा दोस्तों के मिले PM मोदी, ऑटोग्राफ...

मालदा स्टेशन पर अपने किन युवा दोस्तों के मिले PM मोदी, ऑटोग्राफ भी दिया; एक्स पर लिखा – एक यादगार मुलाकात हुई


Last Updated:

PM Modi Friends: मालदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. बंगाल को चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी और युवाओं से मुलाकात की. पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में आधुनिक स्लीपर ट्रेन का विस्तार पूरे देश में किया जाएगा. उन्होंने बंगाल, असम और पूरे देश को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी.

ख़बरें फटाफट

पीएम मोदी ने मालदा स्टेशन पर मौजूद छात्रों और युवाओं से मुलाकात की.

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के मालदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसका एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में प्रधानमंत्री मालदा स्टेशन पर मौजूद छात्रों और युवाओं से मुलाकात करते और उनको ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि मालदा स्टेशन पर अपने युवा दोस्तों के साथ एक यादगार मुलाकात हुई. पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने पर जबरदस्त उत्साह था!

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जाएगा. इसके साथ ही मतुआ और नामशूद्र जैसे शरणार्थियों को पूरी सुरक्षा देकर उनकी बस्तियों में विकास को गति दी जाएगी, ये मोदी की गारंटी है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर हम ना सिर्फ राज्य का पुराना गौरव लौटाएंगे, बल्कि मालदा सहित पूरे राज्य के किसानों और नौजवानों के लिए नए अवसर लेकर भी आएंगे. मालदा की धरती से मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही टीएमसी के सारे काले कारनामे बंद किए जाएंगे. इसके साथ ही यहां गंगा जी, महानंदा और फुलहर पर बाढ़ से सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम भी किए जाएंगे.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments