मिठौरा ब्लॉक के जगदौर गांव निवासी एक छोटे किसान के बेटे अमन चौबे का सशस्त्र सीमा बल (SSB) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कन्हैया चौबे के पुत्र अमन ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह सफलता हासिल की है। ग्रामीणों के अनुसार, अमन बचपन से ही मेहनती और जुझारू छात्र रहे हैं। अमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई किशन चौबे को दिया। उन्होंने बताया कि बड़े भाई के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही यह मुकाम हासिल हो पाया है। अमन ने अपने माता-पिता और गुरुजनों के सहयोग को भी अपनी उपलब्धि का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। अमन के चयन की खबर मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। समाजसेवी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि करुणेश वर्मा सहित ग्रामीण राजन शाही, कृष्ण मोहन चतुर्वेदी, दीपक, विकास श्रीवास्तव, अभिनव पटेल, सूरज शर्मा, मोनू चौबे, रंजीत मोदनवाल और वीरेंद्र चतुर्वेदी सहित कई अन्य लोगों ने उपस्थित होकर अमन को शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने इस बात पर जोर दिया कि एक साधारण किसान परिवार से निकलकर SSB जैसे प्रतिष्ठित बल में चयन होना आसान नहीं होता। उनका मानना है कि अमन की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें देश सेवा के लिए आगे बढ़ने का प्रोत्साहन देगी।
Source link
मिठौरा के अमन चौबे का SSB में चयन: किसान परिवार से निकलकर देश सेवा का सपना पूरा किया – Maharajganj News
RELATED ARTICLES

