Monday, September 21, 2026
Homeफूडमिथिला का प्याज वाला पराठा, टिफिन के लिए झटपट बनाएं, दही-चटनी के...

मिथिला का प्याज वाला पराठा, टिफिन के लिए झटपट बनाएं, दही-चटनी के साथ मिलेगा डबल मजा


होमफोटोलाइफ़फूड

मिथिला का प्याज वाला पराठा, टिफिन के लिए झटपट बनाएं,दही-चटनी के साथ मिलेगा मजा

Last Updated:

Mithila Pyaz Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते या बच्चों के टिफिन के लिए झटपट बनने वाला प्याज का पराठा एक बेहतरीन विकल्प है. मिथिला की रसोई एक्सपर्ट रीना चौधरी ने प्याज के पराठे को परफेक्ट बनाने की एक खास ट्रिक बताई है, जिससे पराठा फटेगा नहीं और मसाला बाहर भी नहीं निकलेगा. आइये जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

बता दें कि सुबह जल्दी ऑफिस जाने वालों या बच्चों के लिए लंच तैयार करने वालों के लिए प्याज का चटपटा और मसालेदार पराठा एक शानदार और जल्दी बनने वाला नाश्ता है. यह खाने में स्वादिष्ट होता है और कम समय में तैयार हो जाता है. इसे खाने के बाद आप तारीफ जरूर करेंगे.

रीना चौधरी के अनुसार, प्याज के पराठे बनाते समय अक्सर लोग गलतियां करते हैं, जिससे पराठा फट जाता है और स्वाद बिगड़ जाता है. उन्होंने इस समस्या से बचने के लिए एक विशेष तरीका बताया है. उन्होंने बताया कि मिथिला में इसे सुबह ज्यादा लोग पसंद करते है.

सबसे पहले दो बड़े प्याज को बहुत पतला-पतला काट लें. वहीं, प्याज जितना पतला कटेगा, पराठा उतना ही अच्छा बनेगा. इसके बाद कटे हुए प्याज में स्वादानुसार नमक, थोड़ा गरम मसाला, धनिया पाउडर, अजवाइन, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटा लहसुन डालकर अच्छी तरह मिला लें. नमक डालने के बाद प्याज तुरंत पानी छोड़ देगा, इसलिए इसे तुरंत इस्तेमाल करना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पहले से गूंथे हुए आटे की लोई लेकर उसे रोटी के आकार में बेल लें. इस रोटी को बीच से आधा काट लें. इसके बाद कटे हुए हिस्से के एक कोने में तैयार प्याज का मसाला भरें और उसे समोसे के आकार में फोल्ड करें. समोसे जैसा फोल्ड करने के बाद उसे हल्के हाथों से बेलकर पराठे का आकार दें. इस ट्रिक से पराठा बेलते या सेंकते समय फटेगा नहीं और प्याज का मसाला बाहर नहीं निकलेगा.

अब तवे पर थोड़ा घी या तेल लगाकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. इसके बाद कुरकुरा, चटपटा और मसालेदार प्याज का पराठा तैयार है. इसे हरी चटनी, अचार या दही के साथ परोसा जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments