Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमियांपुर का नाम रविंद्रनगर होने पर दिखी खुशी: लखीमपुर में महिलाएं...

मियांपुर का नाम रविंद्रनगर होने पर दिखी खुशी: लखीमपुर में महिलाएं बोलीं- हम बांग्लादेशी हिंदू हैं, हमें हमारा सम्मान मिला – Lakhimpur-Kheri News




उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में मियांपुर गांव का नाम बदलकर ‘रविंद्र नगर’ करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि जब गांव में ‘एक भी मियां नहीं है, तो इसका नाम मियांपुर कैसे हो सकता है।’ योगी द्वारा गांव के नम बदलने की घोसड़ा होते ही ग्रामीणों ने खुशी का इजहार करते हुए कहाँ कि हम बांग्लादेशी हिंदू हैं हमारे गांव का नाम बदले जाने पर हमें सम्मान मिला है और इसके लिए हम मुख्यमंत्र कि जब हम अपने गांव का नाम बताते थे तो लोग समझते थे कि हमारे गांव मे मुश्लिम आबादी है यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री ने किसी स्थान का नाम बदलने की घोषणा की है। इससे पहले, योगी आदित्यनाथ ने कबीर जयंती के अवसर पर मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर ‘कबीरधाम’ करने का ऐलान किया था। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में बांग्लादेश से विस्थापित परिवारों को भूमि के मालिकाना हक दिए जा रहे थे। सरकार इन लगातार हो रहे नाम परिवर्तनों को सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान से जोड़कर देखती है। हालांकि, इस तरह के फैसले अक्सर राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय भी बनते रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments