Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यबिहारमुजफ्फरपुर में नवरात्रा की शुरुआत होते ही मां की पूजा: विधि-विधान...

मुजफ्फरपुर में नवरात्रा की शुरुआत होते ही मां की पूजा: विधि-विधान से कलश हुआ स्थापित, यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल – Muzaffarpur News



मुजफ्फरपुर में नवरात्रा की शुरुआत होते ही विभिन्न मंदिरों में माता दुर्गा की पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में जुटने लगी। भक्तों ने माता रानी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना क

.

सुबह शुभ मुहूर्त में जगह-जगह भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। गाजे-बाजे, शंख-घंटी और जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, कन्याएं और श्रद्धालु शामिल हुए। नदी-तालाब से पवित्र जल भरकर कलश को मंदिर तक लाया गया और पूरे विधि-विधान से पूजा स्थल पर स्थापित किया गया।

शहर के काली मंदिर, बैरिया दुर्गा मंदिर देवीस्थान, अखाड़ाघाट दुर्गा स्थान, सिकंदरपुर दुर्गा मंदिर, बंदरा, मीनापुर और साहेब प्रखंड के प्रमुख दुर्गा स्थानों पर भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में गूंजते भजन और मंत्रोच्चारण से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

महिलाओं ने मंगल गीत गाकर नवरात्र की शुरुआत की। युवा श्रद्धालुओं ने सेवा समितियों के माध्यम से पूजा पंडालों में व्यवस्था संभाल रखी है। पंडितों ने बताया कि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ हुआ नवरात्रा नौ दिनों तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना होगी।

सुख-समृद्धि और शांति की कामना

पहले दिन शेलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से मां के चरणों में नमन कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं।

मंदिरों और पूजा पंडालों में आकर्षक सजावट की गई है। कई स्थानों पर विद्युत सज्जा से मंदिर परिसर जगमग कर रहे हैं। साथ ही जिला प्रशासन ने भी पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो।

नवरात्रा की शुरुआत के साथ ही पूरा मुजफ्फरपुर जिला देवी मां की भक्ति में डूब गया है। आने वाले दिनों में माता की महिमा और श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की संभावना है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments