Thursday, October 15, 2026
Homeराज्यबिहारमुजफ्फरपुर में नवविवाहिता का कमरे में मिला शव: गले पर काला...

मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता का कमरे में मिला शव: गले पर काला निशान; पति समेत ससुराल वाले फरार; 1 साल पहले की थी लव मैरिज – Muzaffarpur News




मुजफ्फरपुर के राजवाड़ा डीह गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। गुरुवार सुबह शव कमरे में मिला। गले पर काला निशान पाया गया है। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतका की पहचान कुंदन पासवान की पत्नी गुंजा कुमारी(23) के तौर पर हुई है। फिलहाल पति और उसके बड़े भाई समेत ससुराल के तीन लोग घर छोड़कर फरार हैं। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र की है। गले पर काला निशान मौत की सूचना पर डायल 112 की टीम और मुसहरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घर के कमरे में गुंजा का शव मिला। गले पर काला निशान मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। सूचना पर एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने साक्ष्य जुटाने के लिए मौके को सुरक्षित किया और जरूरी नमूने एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। शादी के बाद ससुराल में रह रही थी गुंजा जानकारी के अनुसार, गुंजा की शादी 23 जनवरी 2025 को कुंदन पासवान से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के बाद शादी हुई थी। गुंजा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और मौत से पहले क्या हुआ था। पति और बड़े भाई का परिवार फरार जानकारी के मुताबिक पति कुंदन पासवान, उसका बड़ा भाई चंदन पासवान और चंदन की पत्नी घर से फरार बताए जा रहे हैं। कुंदन के पिता पलटन पासवान और उनकी पत्नी पहले से दिल्ली में रहते हैं। पुलिस फरार लोगों की तलाश करने के साथ मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments