Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यबिहारमुजफ्फरपुर में पत्नी पर जानलेवा हमला: रेलवे लाइन के पास चाकू...

मुजफ्फरपुर में पत्नी पर जानलेवा हमला: रेलवे लाइन के पास चाकू से गोदा, हालत गंभीर; रिश्तेदार के घर से लेकर जा रहा था – Muzaffarpur News



मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में शराबी पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। शरीर पर कई जगह चाकू से वार किया। वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

आरोपी रंजित कुमार(25) सीतामढ़ी के त्रिकौलिया का रहने वाला है। पत्नी सोनावति देवी(23) अपने रिश्तेदार के घर मुजफ्फरपुर आई थी। गुरुवार को रंजित अपनी पत्नी को ले जाने के लिए आया था। रास्ते में रामबाग रेलवे लाइन पर बाइक रोककर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मरा समझकर मौके से भाग गया।

राहगीरों ने महिला को सड़क किनारे पड़ा देखा। इसके बाद डायल-112 टीम को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को SKMCH में भर्ती कराया।

पति शराब का कारोबार करता है

घायल सोनावती ने बताया, ‘पति शराब का कारोबार करत है। मेरे पति ने अपने बेटे को किसी रिश्तेदार के यहां 1 लाख 5 हजार में बेच दिया। रात को बोला कि घर वापस चलो। रास्ते में जान से मारने की नीयत से चाकू से गोद दिया।

जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र में एक घायल महिला मिली है। उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments