मुजफ्फरपुर जिले में एक शादीशुदा महिला को प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला को ना सिर्फ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित किया गया बल्कि पति ने घर से भगा दिया। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक बेटी को जन्म दिया। मामला शहर के कमरा मो
.
पीड़िता पत्नी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में कमरा मोहल्ले के सैयद अरमान हैदर उर्फ कौसर के साथ हुई थी। शादी के पहले लड़के ने अपने बारे में गलत जानकारी दी और बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में अच्छे ओहदे पर हैं, लेकिन शादी के बाद उसकी सच्चाई जब सामने आई तो पीड़िता हतप्रभ हो गई, फिर भी वह सामंजस्य बनाकर रहने लगी।
सैयद अरमान हैदर और सीमा की निकाह की तस्वीर।
पति आए दिन करता था मारपीट, बीते दिनों घर से बाहर निकाला- पीड़िता
पीड़िता का आरोप है कि उसके पति आए दिन घर में मारपीट करता था और दहेज़ के नाम पर उनके मायके से पैसा मंगवाता था। इतना ही नहीं जब पीड़िता ने एक लड़की को जन्म दिया तो ससुरालवाले और गुस्से में आ गए। लड़की के जन्म के बाद पति ने पीड़िता को घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया।

पीड़िता सीमा और उनके वकील
पति के खिलाफ नगर थाना में FIR दर्ज
इस संबंध में पीड़िता ने नगर थाना में पति सैयद अरमान हैदर उर्फ कौसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पीड़िता का दावा है कि उसका पति दबंग प्रवृति का है और पैसे वाला है। वह पुलिस की जांच को भी प्रभावित कर सकती है। इसको लेकर पीड़िता ने न्याय के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया है।

मानवाधिकार आयोग के वकील एस.के झा।
वकील ने न्याय दिलाने का दिया भरोसा
मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस.के.झा ने बताया कि यह मामला गंभीर है, पीड़ित महिला काफी घबराई हैं। मामले की पूरी जानकारी राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग को दी गई है। पीड़िता को न्याय अवश्य मिलनी चाहिए और दोषियों को कड़ी-से-कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 2023 में सैयद अरमान उर्फ कौसर और सीमा की शादी हुई थी, निकाह से पहले लड़के ने निजी कंपनी में बड़े औहदे पर नौकरी की बात बताई थी, लेकिन लड़का साधारण जॉब करता था, पति कौसर पीड़िता से पैसा लेता था, सीमा ने जनवरी 2025 में बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पति की ओर से महिला को अधिक प्रताड़ित किए जाने लगा। पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो, ताकि महिला को न्याय मिल सके।

