Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमुरादाबाद में बाबूराम हलवाई का गोदाम सील: अवैध निर्माण बताते हुए...

मुरादाबाद में बाबूराम हलवाई का गोदाम सील: अवैध निर्माण बताते हुए एमडीए ने की कार्रवाई; अमरोहा गेट पर बनाया था 4 मंजिला गोदाम – Moradabad News



मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने शहर के मशहूर मिठाई विक्रेता बाबूराम हलवाई के गोदाम को सील कर दिया है। यह चार मंजिला गोदाम शहर के भीतर अमरोहा गेट एरिया में बनाया गया था। एमडीए ने यह कार्रवाई निर्माण को अवैध बताते हुए की है।

.

मुरादाबाद शहर में मंडी चौक में बाबूराम हलवाई की मशहूर दुकान है। दुकान के ऊपर और पास में ही एक गोदाम भी है। जहां मिठाइयां तैयार की जाती हैं। लेकिन समय के साथ इस दुकान की मिठाइयों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अमरोहा गेट पर दुकान के संचालकों ने एक चार मंजिला गोदाम बनाकर तैयार किया है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का कहना है कि इस चार मंजिला गोदाम को बनाते वक्त नक्शा पास नहीं कराया गया। जिसकी वजह से एमडीए की ओर से पहले भी नोटिस भेजे गए थे। लेकिन दुकान संचालकों ने इसके बाद भी निर्माण जारी रखा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments