Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमुरैना के उत्तमपुरा में बिजली ट्रांसफॉर्मर में लगी आग: टीवी-फ्रिज सहित...

मुरैना के उत्तमपुरा में बिजली ट्रांसफॉर्मर में लगी आग: टीवी-फ्रिज सहित अन्य उपकरण जले; फायर बिग्रेड के पहुंचने से ​​​​​पहले लोगों ने बुझाई – Morena News



मुरैना शहर के उत्तमपुरा क्षेत्र में वाल्मीकि धर्मशाला के सामने स्थित एक बिजली के ट्रांसफॉर्मर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने रेत से आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।

.

कूलर, टीवी, फ्रिज सहित अन्य उपकरण जले

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास स्थित दरोगा गोपाल सिंह पिप्पल के मकान में भी नुकसान हुआ। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से तीनों फेज आपस में चिपक गए, जिससे उनके घर में स्पार्किंग हुई और कूलर, टीवी, फ्रिज सहित अन्य विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।

गर्मी में लोड बढ़ने से घटना

बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक अभिषेक चौरसिया ने बताया कि गर्मी में विद्युत लोड बहुत बढ़ जाता है। उनके अनुसार, ट्रांसफॉर्मर में आग संभवतः उसके नीचे मौजूद कचरे में आग लगने के कारण लगी होगी। मामले की जांच की जा रही है।

बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के दिनों में एसी और कूलर के अधिक उपयोग से ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ गया है, जिससे वे फेल हो रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments