Monday, July 7, 2025
Homeविदेशमेक्सिको में बढ़ते टूरिज्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन; PHOTOS: प्रदर्शनकारियों ने...

मेक्सिको में बढ़ते टूरिज्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन; PHOTOS: प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की, टूरिस्ट हमारे घर चुराना बंद करो जैसे नारे लगाए


मेक्सिको सिटी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेक्सिको सिटी के कई शहरों में शुक्रवार को टूरिज्म और जेंट्रीफिकेशन (शहरीकरण) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। कोंडेसा और रोमा जैसे टूरिस्ट एरिया में शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ प्रदर्शन बाद में हिंसक हो गया।

कुछ नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने कई दुकानों में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी की। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने ‘टूरिस्ट मेक्सिको से बाहर जाओ’, ‘हमारे घर चुराना बंद करो’ जैसे नारे लगाए।

मेक्सिको सिटी में हुए हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए…

मेक्सिको सिटी के कोंडेसा में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने टूरिस्टों को घर जाने की हिदायत दी।

मेक्सिको सिटी के कोंडेसा में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने टूरिस्टों को घर जाने की हिदायत दी।

मेक्सिको में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ प्रदर्शन बाद में हिंसक हो गया।

मेक्सिको में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ प्रदर्शन बाद में हिंसक हो गया।

रोमा क्षेत्र में भी हिंसक प्रदर्शन हुआ, स्थानीय लोग बोले- 'हमारा घर मत चुराओ'।

रोमा क्षेत्र में भी हिंसक प्रदर्शन हुआ, स्थानीय लोग बोले- ‘हमारा घर मत चुराओ’।

मेक्सिको सिटी में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया।

मेक्सिको सिटी में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने टूरिज्म को कंट्रोल करने और आवास नियमों को सख्त करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने टूरिज्म को कंट्रोल करने और आवास नियमों को सख्त करने की मांग की।

मेक्सिको सिटी में पर्यटकों के खिलाफ गुस्सा, सड़कों पर दिखा आक्रोश।

मेक्सिको सिटी में पर्यटकों के खिलाफ गुस्सा, सड़कों पर दिखा आक्रोश।

मेक्सिको सिटी के कोंडेसा में प्रदर्शनकारियों ने दुकानों के शीशे तोड़े।

मेक्सिको सिटी के कोंडेसा में प्रदर्शनकारियों ने दुकानों के शीशे तोड़े।

'मेक्सिको से बाहर जाओ'- प्रदर्शनकारियों ने विदेशी पर्यटकों के खिलाफ नारेबाजी की।

‘मेक्सिको से बाहर जाओ’- प्रदर्शनकारियों ने विदेशी पर्यटकों के खिलाफ नारेबाजी की।

मेक्सिको सिटी की सड़कों पर पर्यटन और किराया वृद्धि के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन।

मेक्सिको सिटी की सड़कों पर पर्यटन और किराया वृद्धि के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन।

प्रदर्शनकारियों ने टूरिज्म कंट्रोल करने की मांग की

प्रदर्शनकारियों ने शहर में टूरिज्म को कंट्रोल करने और आवास नियमों को सख्त करने की मांग की। बाद में प्रदर्शनकारी अमेरिकी दूतावास के बाहर पहुंचे और शहर की मेट्रो में नारेबाजी की। पुलिस ने दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी, और शहर में चेतावनी के लिए सायरन बजाय गए।

बढ़ता टूरिज्म स्थानीय लोगों को बेदखल कर रहा

मेक्सिको में 2020 से अमेरिकी टूरिस्ट काफी बढ़ें हैं, जिनके आने से यहां घरों के किराए में काफी बढ़ गए हैं, जिससे स्थानीय लोग अपने ही इलाकों से बेदखल हो रहे हैं।

  • बढ़ता पर्यटन: 2020 से, खासकर कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान, बड़ी संख्या में अमेरिकी लोग मेक्सिको सिटी में आए। ये लोग कम किराए और मेक्सिको संस्कृति से आकर्षित हुए। इससे स्थानीय संस्कृति और सामुदायिक संरचना पर दबाव पड़ा।
  • आवास संकट और किराए में वृद्धि: विदेशी पर्यटकों और प्रवासियों की वजह से शॉर्ट-टर्म रेंटल प्लेटफॉर्म्स की मांग बढ़ी। इसके कारण किराया आसमान छूने लगा, जिससे स्थानीय लोग बेदखल हो रहे हैं।
  • जेंट्रीफिकेशन: जेंट्रीफिकेशन (मध्यमवर्गीय या उच्चवर्गीय लोगों का निम्न-आय वाले क्षेत्रों में बसना) मेक्सिको सिटी में एक बड़ा मुद्दा बन गया है। कोंडेसा और रोमा जैसे क्षेत्र अब महंगे हो गए हैं।
  • स्थानीय लोगों का विस्थापन: बढ़ते किराए और पर्यटक-केंद्रित विकास ने स्थानीय लोगों को शहर के किनारे या कम सुविधाजनक क्षेत्रों में जाने के लिए मजबूर किया।

स्पेन में प्रदर्शनकारियों ने टूरिस्ट्स पर पानी फेंका

स्पेन, इटली, पुर्तगाल और दूसरे यूरोपीय शहरों में भी पर्यटन के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो रहे हैं। स्थानीय लोग बढ़ते पर्यटकों की संख्या से परेशान हैं, जिसके कारण किराए में भारी वृद्धि, आवास की कमी और पर्यावरणीय नुकसान हो रहा है।

स्पेन के बार्सिलोना में प्रदर्शनकारियों ने 15 जून को टूरिस्ट्स पर पानी फेंका और पर्यटक घर जाओ जैसे नारे लगाए। 2023 में बार्सिलोना में करीब 1.6 करोड़ पर्यटक आए, जो शहर की आबादी से 10 गुना ज्यादा है। शहर 2028 तक पर्यटक अपार्टमेंट्स पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है।

स्पेन के बार्सिलोना में प्रदर्शनकारियों ने 15 जून को टूरिस्ट्स पर पानी फेंका।

स्पेन के बार्सिलोना में प्रदर्शनकारियों ने 15 जून को टूरिस्ट्स पर पानी फेंका।

स्पेन के बार्सिलोना में प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। इन पर लिखा था ' टूरिज्म बार्सिलोना को बर्बाद कर रहा है'।

स्पेन के बार्सिलोना में प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। इन पर लिखा था ‘ टूरिज्म बार्सिलोना को बर्बाद कर रहा है’।

इटली में होटलों की संख्या लोगों के घरों से ज्यादा

इटली के वेनिस में लोगों ने नए होटलों के खिलाफ 18 जून को प्रदर्शन किया था। यहां होटलों की संख्या स्थानीय निवासियों के घरों से ज्यादा हो गई है। लिस्बन (पुर्तगाल) और मेजरका (स्पेन) में भी प्रदर्शन हुए, जहां लोग पर्यटन को नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं।

पर्यटन यूरोप की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा

प्रदर्शनकारी पर्यटकों की संख्या सीमित करने, शॉर्ट-टर्म किराये पर रोक और स्थानीय लोगों के लिए किफायती आवास की मांग कर रहे हैं। कुछ शहरों ने इससे निपटने के लिए टूरिस्ट पर टैक्स लगाना शुरू किया है।

हालांकि, पर्यटन यूरोप की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा है, जैसे स्पेन में 12% GDP। लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मॉडल केवल कुछ लोगों को फायदा पहुंचाता है, जबकि स्थानीय लोग परेशान हैं।

प्रदर्शनकारी पर्यटकों को दुश्मन नहीं मानते, बल्कि वे सरकारों से टिकाऊ पर्यटन नीतियों की मांग कर रहे हैं।

—————————————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

स्पेन में हीटवेव से 60 साल का रिकॉर्ड टूटा:तापमान 46 डिग्री पहुंचा; पुर्तगाल, इटली और क्रोएशिया में रेड अलर्ट, PHOTO देखें

यूरोप के कई देश भीषण हीटवेव की चपेट में हैं। स्पेन में सबसे ज्यादा गर्मी है, जहां के ज्यादातर इलाकों में 29 जून को तापमान 46°C दर्ज किया गया, जो देश का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले स्पेन के सेविले में आखिरी बार जून, 1965 में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments