Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहारमेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन: दरभंगा में कृषि-एमएसएमई क्षेत्र को...

मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन: दरभंगा में कृषि-एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने का लक्ष्य, 45 करोड़ रुपए का दिया लोन – Darbhanga News


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय दरभंगा की ओर से कृषि और एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

.

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रमुख अरूप कुमार मंडल, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी, नाबार्ड की डीडीएम राजनंदनी, जिला अग्रणी प्रबंधक विकास कुमार, मुख्य प्रबंधक ऋतु रंजन कुमार व पंकज चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “सशक्त कृषि—समृद्ध ग्राम” की थीम के अनुरूप किसानों, कृषि आधारित लाभार्थियों और जीविका समूहों को वित्तीय सहयोग देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना था। इसी क्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कुल 45 करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया, जिसमें से 15 करोड़ रुपए SHG से जुड़ी महिलाओं को प्रदान किए गए।

चेक देते हुए अधिकारी।

हिलाएं आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं

जीविका दीदीयां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ : क्षेत्रीय प्रमुख क्षेत्रीय प्रमुख अरूप कुमार मंडल ने कहा कि जीविका से जुड़ी महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं और ग्रामीण विकास की मुख्य शक्ति हैं। उन्होंने बैंक की विभिन्न योजनाओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए री-केवाईसी व “घर वापसी” स्कीम पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बैंक किसानों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि क्षेत्र को शीर्ष प्राथमिकता देता है।

कार्यक्रम में नाबार्ड की डीडीएम, सूक्ष्म वित्त प्रबंधक सुबीर झा, एलडीएम, सेंट्रल बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कई शाखा प्रबंधक और बीपीएम उपस्थित रहे। सूक्ष्म वित्त प्रबंधक सुबीर झा ने बताया कि सेंट्रल बैंक की स्थापना से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना उनका उद्देश्य रहा है।

बैंक किसानों, पशुपालकों, उद्यमियों व जीविका समूहों को सरल और समय पर ऋण उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाने में सहयोग कर रहा है।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल ऋण वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीकी मार्गदर्शन, वित्तीय साक्षरता और सरकारी योजनाओं की जागरूकता भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे जिले की कृषि और आजीविका गतिविधियों में नई गति मिलेगी।

15 करोड़ का चेक देते हुए।

15 करोड़ का चेक देते हुए।

सात प्रखंडों की सैकड़ों जीविका दीदियों की सहभागिता

तारडीह, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, हायाघाट, बहेड़ी, केवटी और हनुमाननगर प्रखंडों की सैकड़ों जीविका दीदी कार्यक्रम में शामिल हुईं। दीदियों ने बैंक की इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि वित्तीय सहायता मिलने से अब कृषि और आजीविका काम और सहज हो जाएंगे और वे अपने खेत-खलिहान और उद्यमों का बेहतर विस्तार कर सकेंगी।

कार्यक्रम का संचालन अंजना सोनी व निधि सिंह ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ किसानों व महिलाओं को बैंकिंग से जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments